सामुदायिक प्रभावशाली/सहयोगियों की बैठक कर BMC सूरतगंज WHO ने दी ग्रामीणों को टीकाकरण की जानकारी

रिपोर्ट-समित अवस्थी मंडल संपादक प्रतिनिधि अयोध्या/ देवी पाटन
बाराबंकी-विकासखंड सूरतगंज अंतर्गत ग्राम पंचायत लाधौरा के पंचायत भवन में सामुदायिक प्रभावशाली/सहयोगियों की बैठक कर Bmc सूरतगंज WHO की अंजना सिंह ने ग्रामीण महिलाओं को टीकाकरण के विषय में जानकारी देते हुए

कौन सा टीका किस महीने में और किस कारण से महिलाओं और बच्चों को लगता है इसकी जानकारी दी और सभी से कहा कि जब समय पर आपको एनम या आशा बहू टीकाकरण के लिए बुलाने जाएं तो आप मना ना करें बच्चों को और गर्भवती महिलाओं को टीका जरूर लगवाएं ताकि भयंकर बिमारियों से बचाव रहे व

टीकाकरण के विषय में अन्य जानकारी भी उपलब्ध कराई इस अवसर पर मौके पर मौजूद ग्राम प्रधान अजय कुमार तिवारी (राजन) लोधौरा,BDC मनोज वर्मा, पंचायत सहायक आदर्श त्रिवेदी, प्रधानाचार्य प्राथमिक विद्यालय संकटमोचन शुक्ला, प्रधानाचार्य जुनियर हाइस्कूल करुणेश शुक्ला, जुनियर हाइस्कूल महादेवा (संजय मेमोरियल ) रामकुमार मौर्या, दुर्गा प्रसाद कोटेदार लोधौरा, प्रमोद तिवारी बुथ अध्यक्ष BJP व अन्य ग्रामीण मौजूद रहे




