माता के मंदिर पर किसान चौपाल का हुआ आयोजन

बाराबंकी.।। दरियाबाद कस्बा स्थित शीतला माता मंदिर पर रविवार को किसान चौपाल का आयोजन भाजपा किसान मोर्चा की तरफ से किया गया जिसके मुख्यअतिथि दारियाबाद विधायक सतीश चंद्र शर्मा रहे । मंच का कुशल संचालन दिलीप मिश्रा ने किया ।
दरियाबाद विधायक सतीश चंद्र शर्मा ने किसान चौपाल को सम्बोधित करते हुये कहा कि आजादी के बाद से किसानों को ठगने का काम किया जा रहा था । लेकिन जबसे नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार बनी है । इतिहास में पहली बार हुआ है । किसान सम्मान निधि की धनराशि किसानों के खाते में सीधे आ रही है । पिछली सरकारों में किसान भाइयों को खाद के लिये लंबी लंबी लाइन लगानी पड़ती थी । लाठी चार्ज होती थी । आज की सरकार में यह नही होता । आज सभी जगह बिजली मिल रही । जिन गाँव मे बिजली नही थी वहां आज बिजली पहुँच रही है । सब कुछ वही है लेकिन व्यावस्था बदल गयी है । प्रदेश की सरकार द्वारा हर गाँव हर नगर का विकास हो रहा है । कृषि के कर्यो में किसानों को अनुदान मिल रहा है । गन्ना किसान अपनी फसल बेच कर अपनी फसल के पैसे के लिये सालों दौड़ता था । आज समय पर किसानों का भुगतान बढ़ी कीमतों के साथ हो रहा है
इस मौके पर देवानन्द पांडेय जवाहर वर्मा रिंकू सिंह नीरज सिंह महेश गुप्ता अनुज शुक्ला अभयनाथ अनीता वर्मा नीरज सिंह मनोज बाजपेयी समर बहादुर देशराज सिंह सहित पार्टी कार्यकर्ता किसान व पदाधिकारी मौजूद रहे।




