Advertisement
उन्नाव

ढाबे पर खड़े ट्रक में सो रहे कन्डक्टर व चालक से गाड़ी में रखे रूपयों को चुराने वाले अभियुक्त गणो को पुलिस फोर्स द्वारा किया गया गिरफ्तार

स्टेट हेड शमीम की रिपोर्ट

जनपद उन्नाव पुलिस अधीक्षक व अपर पुलिस अधीक्षक उन्नाव के कुशल निर्देशन व क्षेत्राधिकारी हसनगंज के कुशल पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों पर नियन्त्रण हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना अजगैन पुलिस द्वारा दिनांक 08.06.21 को लखनऊ – कानपुर हाइवे स्थित मास्टर ढाबे पर खड़े ट्रक में सो रहे कन्डक्टर व चालक से गाड़ी में रखे रूपयों को चुराने वाले अभियुक्त गणो को अजगैन थाना पुलिस फोर्स द्वारा गिरफ्तार किया गया है ।

संक्षिप्त विवरणः-

दिनांक 08.06.21 को लखनऊ – कानपुर हाइवे स्थित मास्टर ढाबा के पास खड़े ट्रक के कन्डक्टर व चालक से सोते समय गाड़ी में रखे हुये रूपयो को चुरा लेने के सम्बन्ध में ट्रक के चालक द्वारा थाना हाजा पर मु 0 अ 0 सं 0 172/21 धारा 380 भादवि पंजीकृत कराया गया था । विवेचना के दौरान अभियुक्त गणो की पतारसी सुरागरसी जारी रखते हुये कल दिनांक 27.06.21 को प्रभारी निरीक्षक मय पुलिस फोर्स के रात्रि गश्त के दौरान जगदीशपुर मोड़ वह्द ग्राम जगदीशपुर में मुखबिर द्वारा आकर सूचना दी रोड के किनारे खड़ी एक संदिग्ध सफेद गाड़ी जिसका नं 0 UP 30 N 1821 टाटा इण्डिगों में तीन व्यक्ति है जिनके पास अवैध असलाह एवं गांजा है जो रोड के किनारे ट्रक खड़ा कर सो रहे ड्राइवर की चोरी करने की फिराक में है यदि जल्दी की जाए तो पकड़े जा सकते है । मुखबिर की सूचना पर विश्वास करके प्रभारी निरीक्षक मय पुलिस फोर्स द्वारा एक बारगी दबिश देकर समय करीब 23.40 बजे गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त गणो की जामा तलाशी से अभियुक्त गणो के पास से 03 अदद तमंचा नाजायज देशी 02 अदद 12 बोर 01 अदद 315 बोर मय 06 जिन्दा कारतूस 04 अदद 12 बोर 2 अदद 315 बोर व 8 किग्रा 500 ग्राम अवैध गांजा व एक अदद टाटा इण्डिगो कार नं 0 UP3ON / 1821 व 5000 रू 0 नगद बरामद हुआ । अभियुक्त गणो से पूँछताछ पर बताया कि साहब मेरे पास अवैध असलाह कारतूस व अवैध गांजा है इस कारण हम लोग भागने का प्रयास कर रहे थे कड़ाई से पूछताछ करने पर तीनो बताये कि साहब हम लोग रोड के किनारे खड़े ट्रको मे सो रहे ड्राइवरो से चोरी भी कर लेते हैं ।

पकड़े गये अभियुक्त गण के विरूद्ध:-

विज्ञापन

मु 0 अ 0 स 0 198/21 , मु 0 अ 0 सं 0 199/21 , मु 0 अ 0 सं 0 200/21 धारा 3/25 आर्स एक्ट थाना अजगैन उन्नाव , व मु 0 अ 0 सं 0 201/21 , मु 0 अ 0 सं 0 202/21 , मु 0 अ 0 सं 0 203/21 धारा 8/20 NDPS Act के अन्तर्गत विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

विज्ञापन 2

गिरफ्तार अभियुक्त:-

विज्ञापन 3

1. अमित कुमार कश्यप पुत्र सोमपाल कश्यप नि 0 मछगवां थाना लोनार जनपद हरदोई ,

विज्ञापन 4

2. दीपू पुत्र छोटे लाल नि 0 नयी बस्ती शिवनगर थाना कोतवाली जनपद उन्नाव ,

विज्ञापन 5

3. बउआ पुत्र नरेश नि 0 उम्मीदों का शहर थाना कोतवाली उन्नाव

अपराधिक इतिहास अभियुक्त गण:-

1. मु 0 अ 0 सं 0 198/21 धारा 3/25 A.Act .

2. मु 0 अ 0 सं 0 199/21 धारा 3/25 A. Act .

3. मु 0 अ 0 सं 0 200/21 धारा 3/25 A. Act .

4. मु 0 अ 0 सं 0 201/21 धारा 8/20 NDPS Act .

5. मु 0 अ 0 स 0 202/21 धारा 8/20 NDPS Act .

6. मु 0 अ 0 सं 0 203/21 धारा 8/20 NDPS Act .

7.मु 0 अ 0 सं 0 172/21 धारा 380/411 IPC

बरामदगी

1. 02 अदद तमंचा 12 बोर 2. 01 अदद तमंचा 315 बोर

3. 04 अदद 12 बोर व 2 अदद 315 बोर जिन्दा कारतूस

4.8 किग्रा 500 ग्राम अवैध गांजा

5. एक अदद टाटा इण्डिगो कार नं 0 UP3ON / 1821

6. चोरी किये गये 5000 रू 0 नगद

गिरफ्तार करने वाली पलिस टीम:-

1. प्रभारी निरीक्षक श्री पवन कुमार सोनकर 2. SSI श्री राज कुमार सरोज

3. उ 0 नि 0 श्री वीरेन्द्र कुमार यादव , 4. उ 0 नि 0 श्री राजेश कुमार दीक्षित ,

5. उ 0 नि 0 श्री विमलकान्त गोयल 6. हे 0 का 0 विशेष सिंह

7. हे 0 का 0 शिवनाथ सिंह , 8. का 0 बृजेन्द्र सिंह

9. का 0 अकुर यादव 10.का 0 सौरभ कुमार

advertisement

UP BREAKING NEWS

UP BREAKING NEWS is a National news portal based in Barabanki, India, with a special focus on Uttar Pradesh. We reach netizens throughout the globe – anywhere, anytime on your laptop, tablet and mobile – in just one touch. It brings a beautiful blend of text, audio and video on Politics, National, International, Bureaucracy, Sports, Business, Health, Education, Food, Travel, Lifestyle, Entertainment, Wheels, and Gadgets. Founded in 2017, by a young journalist Shiva Verma. It particularly feeds the needs of the youth, courageous and confident India. Our motto is: Fast, Fair and Fearless.

Related Articles

Back to top button