बाराबंकी
Trending
श्री रामचरित मानस प्रकाशन समिति की ओर से आयोजित रामलीला में धनुष भंग कार्यक्रम संपन्न हुआ।

रिपोर्ट :-आकांक्षा वर्मा।
बाराबंकी। नगर के दर्पण सिनेमा के पीछे श्री रामचरित मानस प्रकाशन समिति की ओर से आयोजित रामलीला में धनुष भंग कार्यक्रम संपन्न हुआ।पूर्णिमा के दिन इस प्रोग्राम में रावण बाणासुर संवाद व परशुराम संवाद हजारों लोग देर रात तक देखते रहे। धनुष तोड़ने आए छोटे-छोटे राजाओं ने दर्शकों का दिल मोह लिया। लीला कमेटी अयोध्या से बुलाई गई थी। कमेटी के अध्यक्ष पंकज निगम ने बताया राम बारात सोमवार का व कलेवा विवाह मंगलवार को धनुष यज्ञ में संपन्न होगा। इस अवसर पर कमेटी के महामंत्री राजकुमार वर्मा, उपाध्यक्ष आलोक श्रीवास्तव, सोरभ श्रीवास्तव, रमेशकुरील, आकाश वर्मा, प्रमोद पाण्डे आदि शामिल रहे।


विज्ञापन
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5




