
रिपोर्ट :- शिवा वर्मा (सम्पादक)
बाराबंकी। ठंड व शीतलहरी का प्रकोप दिन-प्रतिदिन बढ़ रहा है। गरीबों को ठंड से बचाने के लिए मंगलवार को फिल्म अभिनेता एवं निर्देशक आदित्य ओम ने नगर के देवा रोड स्थित गांधी भवन में अपने पिता स्व. रमाशंकर सिंह पूर्व आईएएस की स्मृति में आयोजित कार्यक्रम के दौरान जरूरतमंदों को गर्म कंबल व टोपी वितरित किया।

इस मौके पर उन्होंने स्व. स्व. रमाशंकर सिंह के चित्र पर मार्ल्यापण उन्हें याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। फिल्म अभिनेता आदित्य ओम ने कहा कि गरीबों व जरूरतमंदों की सेवा करना सबसे बड़ा पुण्य का काम है। सभी को बढ़-चढ़कर इन कामों में हिस्सा लेना चाहिए।

समाज के हर लोगों को गरीबों के प्रति सच्ची भावना से समर्पित होने की जरूरत है। यह संस्कार मुझे अपने पिताजी से मिले है। जो प्रशासनिक सेवा मे रहते हुए और सेवानिवृत के बाद भी हमेशा गरीबों और जरूरतमंदों की मदद किया करते थे। उन्हीं की प्रेरणा और सीख से मुझे भी जरूरतमंदों की सेवा करने का सौभाग्य मिल रहा है। हमें मिलकर ऐसे सामाजिक कार्यो को करते रहना चाहिए।

कार्यक्रम में कंबल पाकर गरीबों व जरूरतमंदों के चेहरे खिल उठे। इस अवसर गांधीवादी चिन्तक राजनाथ शर्मा, वरिष्ठ पत्रकार हशमत उल्लाह, सभासद शिवा शर्मा, सभासद सोनू यादव, विनय कुमार सिंह, विजय पाल गौतम, मृत्युंजय शर्मा, सत्यवान वर्मा, नीरज दूबे, अशोक जायसवाल, राजेश यादव, जितेन्द्र कुमार गौतम, वेद प्रकाश यादव आदि मौजूद रहे।



