पूर्व में हुए समझौते के बावजूद भी दबंग पीड़िता को नहीं बनाने दे रहे मकान।

रिपोर्ट-पुष्पेंद्र कुमार वर्मा
निंदुरा, बाराबंकी। थाना कुर्सी क्षेत्र के ग्राम ताला मजरे बैना टीकरहार निवासी गीता देवी पत्नी प्रभु ने कुर्सी थाने पर तहरीर देते हुए बताया कि उसका पड़ोसी संतोष पुत्र पर्सन से जमीनी विवाद चल रहा है जिसको लेकर संतोष व उसके बीच रंजिस भी चल रही है कुछ दिन पहले पूरे विवाद का समझौता वर्तमान प्रधान द्वारा तय किया जा चुका है जिसके बावजूद भी संतोष संजय धर्मेंद्र शशि कला किरण सोनी व सामग्री पत्नी पर्सन के साथ कुछ अन्य लोग सहन में पहुंचे व निर्माणाधीन मकान को रोकने लगे जब गीता देवी ने विरोध किया तो सभी लोग लाठी-डंडों व ईंट पत्थरों से मारना पीटना शुरू कर दिया गीता देवी ने तहरीर में बताया उस दौरान हम सभी ने घर में भागकर जान बचाई। पुत्री द्वारा डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस को आता देख विपक्षी भाग खड़े हुए इस पूरे मामले पर विपक्षीयों के विरुद्ध गीता देवी ने कुर्सी थाने पर शिकायती पत्र देकर कार्यवाही की गुहार लगाई इस पूरे मामले पर थाना प्रभारी धर्मवीर सिंह ने बताया मामले की जांच की जा रही है उचित कार्यवाही की जाएगी।




