Advertisement
अब तकअभी तकअयोध्याउत्तर प्रदेशबाराबंकी

माध्यमिक शिक्षा विभाग के तत्वावधान में मंगलवार को स्कूल चलो अभियान’ के तहत एक जागरूकता रैली का आयोजन।

रिपोर्ट:- नीरज शर्मा 

फतेहपुर बाराबंकी। माध्यमिक शिक्षा विभाग के तत्वावधान में मंगलवार को ‘स्कूल चलो अभियान’ के तहत एक जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इसमें तहसील क्षेत्र के लगभग 40 माध्यमिक विद्यालयों के हजारों छात्र-छात्राओं ने भाग लिया और शिक्षा के महत्व का संदेश दिया। क्षेत्रीय विधायक साकेंद्र प्रताप वर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रैली का शुभारंभ किया।

रैली को संबोधित करते हुए विधायक राजेंद्र प्रताप वर्मा ने कहा कि किसी भी विकसित राष्ट्र की सबसे बड़ी ताकत उसकी शिक्षित युवा शक्ति होती है। उन्होंने कोरोना महामारी के दौरान भारतीय युवाओं की प्रतिभा और शिक्षा की सराहना की, जिन्होंने देश को आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। विधायक ने कहा कि यदि युवाओं ने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त न की होती तो वैक्सीन निर्माण जैसी बड़ी उपलब्धियां संभव नहीं हो पातीं।

उन्होंने विद्यार्थियों से नियमित रूप से विद्यालय आने, अनुशासन के साथ पढ़ाई करने और अपने भविष्य को उज्ज्वल बनाने का आह्वान किया। विधायक ने पूर्व राष्ट्रपति डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम का उदाहरण देते हुए कहा कि एक साधारण परिवार से निकलकर उन्होंने शिक्षा के दम पर देश के सर्वोच्च पद तक पहुंचकर करोड़ों युवाओं को प्रेरित किया। उन्होंने जोर दिया कि आज के विद्यार्थी ही कल के वैज्ञानिक, डॉक्टर, इंजीनियर, आईएएस और पीसीएस अधिकारी बनेंगे।

विज्ञापन

विज्ञापन 2

यह जागरूकता रैली नगर के पटेल चौराहा, हसीन तिराहा, सट्टी बाजार, मुंशीगंज, मस्तान रोड, ब्लॉक तिराहा, बस स्टॉप और तहसील चौराहा सहित प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने शिक्षा से जुड़े प्रेरक नारे लगाए और प्रत्येक बच्चे का विद्यालय में नामांकन कराने तथा नियमित शिक्षा दिलाने का संदेश दिया।

विज्ञापन 3

कार्यक्रम में नेशनल इंटर कॉलेज, वारिस चिल्ड्रेस एकेडमी, आचार्य श्री चंद्रदेव इंटर कॉलेज, आजाद इंटर कॉलेज, युगांतर इंटर कॉलेज, सर्वोदय स्कूल, सच्चिदानंद गुरुकुल संस्कृत विद्यालय, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, राजकीय इंटर कॉलेज बेलहरा, राजकीय इंटर कॉलेज निंदूरा, आर.आर. इंटर कॉलेज, जय हिंद इंटर कॉलेज, हरिनाथ सिंह सिसोदिया इंटर कॉलेज, सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज और अवध हाईस्कूल सहित लगभग 40 विद्यालयों के विद्यार्थियों ने सहभागिता की।

विज्ञापन 4

इस अवसर पर जिला विद्यालय निरीक्षक अमिता सिंह, एसडीएम कार्तिकेय सिंह, तहसीलदार वैशाली अहलावत सहित अनेक अधिकारी, शिक्षक, शिक्षाविद और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

विज्ञापन 5
advertisement

UP BREAKING NEWS

UP BREAKING NEWS is a National news portal based in Barabanki, India, with a special focus on Uttar Pradesh. We reach netizens throughout the globe – anywhere, anytime on your laptop, tablet and mobile – in just one touch. It brings a beautiful blend of text, audio and video on Politics, National, International, Bureaucracy, Sports, Business, Health, Education, Food, Travel, Lifestyle, Entertainment, Wheels, and Gadgets. Founded in 2017, by a young journalist Shiva Verma. It particularly feeds the needs of the youth, courageous and confident India. Our motto is: Fast, Fair and Fearless.

Related Articles

Back to top button