
रिपोर्टर:- उज्जवल कुमार साहा
आगामी नगरपालिका (आम) निर्वाचन–2026 के सफल, शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष संचालन को सुनिश्चित करने हेतु अनुमंडल पदाधिकारी, साहिबगंज की अध्यक्षता में नगर परिषद साहिबगंज अंतर्गत सभी सेक्टर पदाधिकारियों एवं सेक्टर पुलिस पदाधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
बैठक में निर्वाचन से संबंधित सभी तैयारियों की बिंदुवार समीक्षा की गई तथा विधि-व्यवस्था संधारण, मतदान केंद्रों पर मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता, संवेदनशील स्थलों की पहचान, सुरक्षा व्यवस्था, फ्लाइंग स्क्वॉड एवं स्टैटिक सर्विलांस टीम की सक्रियता सहित अन्य आवश्यक बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

अनुमंडल पदाधिकारी ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ सतर्कता एवं जवाबदेही के साथ दायित्व निर्वहन करने का निर्देश दिया, ताकि निर्वाचन प्रक्रिया पूर्णतः निष्पक्ष, पारदर्शी एवं भयमुक्त वातावरण में संपन्न हो सके।
जिला प्रशासन साहिबगंज द्वारा सभी मतदाताओं से अपील की गई है कि वे लोकतांत्रिक पर्व में बढ़-चढ़कर भाग लें तथा शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने में प्रशासन का सहयोग करें




