
रिपोर्टर :- उज्जवल कुमार साहा
साहिबगंज जिले के पुलिस लाइन शिव मंदिर में कल होने वाले महाशिवरात्रि त्योहार को देखते हुए आज से ही 24 घंटे का अखंड संकीर्तन का आयोजन किया गया था इसके उद्घाटन के लिए पुरोहित श्री भोला पांडे और यजमान थे साहिबगंज के आरक्षी पुलिस अधीक्षक अमित सिंह दिन के दोपहर के समय आरक्षी पुलिस अधीक्षक पुलिस लाइन मंदिर पहुंचकर विधिवत पूजन अर्चन कर अखंड संकीर्तन का शुभारंभ किया इस दरमियान वह स्वयं झाल करताल के साथ हरे कृष्णा हरे राम का उच्चारण करते नजर आए और साथ-साथ भक्ति भाव में डूबे नजर आए इसी के साथ कल दिन तक चलने वाले 24 घंटे अखंड संकीर्तन का शुभारंभ हो गया कल महाशिवरात्रि के अवसर पर मंदिर को आकर्षक रंग रोगन द्वारा रंग किया गया है फूल पत्ती से अच्छी तरह से सजाया गया है और लाइटिंग की सुंदर व्यवस्था की गई है इसके साथ-साथ कल आने वाले श्रद्धालुओं को प्रसाद प्रदान किया जाएगा।



