Advertisement
झारखंडभारत
Trending

किसान मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री बजरंगी प्रसाद यादव की ओर से नि:शुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का आयोजन किया गया।

मरीजों के रहने-खाने की पूरी व्यवस्था समाजसेवा को जीवन संकल्प मानते हैं बजरंगी यादव।

 

 

रिपोर्ट :- उज्जवल कुमार साहा

किसान मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री बजरंगी प्रसाद यादव का कहा कि गरीबों की आंखों की रोशनी लौटना, गरीबों का सेवा करने का संकल्प लिया। वहीं डॉ विजय कुमार ने कहा कि बजरंगी जैसे समाजसेवियों की जरूरत है समाज के लोगों को 350 जरूरतमंदों का होगा नि:शुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन दीप आई हॉस्पिटल में चरणबद्ध तरीके से हो रहा इलाज।

साहिबगंज।सेवा का अनुकरणीय उदाहरण बुधवार को भरतिया कॉलोनी स्थित अयोध्या धाम परिसर में देखने को मिला।जब समाजसेवी व भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री बजरंगी प्रसाद यादव की ओर से नि:शुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में नेत्र रोगी। उनके परिजन और स्थानीय लोग उपस्थित रहे। इस दौरान मरीजों की आंखों की जांच कर ऑपरेशन से संबंधित आवश्यक जानकारियां दी गईं।

विज्ञापन


शिविर का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सूर्या सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ. विजय कुमार, रेलवे के सेवानिवृत्त पदाधिकारी जी.पी. सिंह, समाजसेवी सुशील भरतिया, सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक शंभू नाथ यादव समेत अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
इस अवसर पर बजरंगी प्रसाद यादव ने कहा कि मानव सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं है। समाज के गरीब और जरूरतमंद लोगों की आंखों की रोशनी लौटाना ही मेरा जीवन लक्ष्य है।
उन्होंने बताया कि साहिबगंज व आसपास के क्षेत्रों में लगातार नेत्र जांच शिविर लगाकर जरूरतमंद मरीजों का इलाज कराया जा रहा है। पूर्व में आयोजित शिविरों के माध्यम से हजारों लोगों की आंखों की जांच, दवा वितरण और करीब दो हजार मरीजों को नि:शुल्क चश्मा उपलब्ध कराया गया।
शिविर के दौरान 350 मोतियाबिंद मरीजों को चिन्हित किया गया है। इनमें से चरणबद्ध तरीके से दीप आई हॉस्पिटल, साहिबगंज में ऑपरेशन कराए जा रहे हैं। अब तक दर्जनों मरीजों का सफल ऑपरेशन हो चुका है। आयोजकों द्वारा मरीजों के रहने-खाने और देखभाल की पूरी व्यवस्था की गई है।
मुख्य अतिथि डॉ. विजय कुमार ने कहा कि “बजरंगी यादव जैसे व्यक्तित्व समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उनके प्रयास से सैकड़ों लोगों को नेत्र पीड़ा से राहत मिल रही है।” उन्होंने भविष्य में भी हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।
कार्यक्रम के अंत में अतिथियों एवं मरीजों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। शिविर के सफल आयोजन में कई समाजसेवियों और कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका रही।

विज्ञापन 2

विज्ञापन 3

विज्ञापन 4

विज्ञापन 5
advertisement

Related Articles

Back to top button