
उपायुक्त हेमंत सती ने सदर अस्पताल स्थित ट्रॉमा सेंटर का किया निरीक्षण।
रिपोर्ट: – उज्जवल कुमार साहा,
साहिबगंज। जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त हेमंत सती द्वारा सदर अस्पताल परिसर में स्थित ट्रॉमा सेंटर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त महोदय ने ट्रॉमा सेंटर में उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं, उपकरणों, साफ-सफाई, दवाओं की उपलब्धता एवं मरीजों को दी जा रही सेवाओं की विस्तृत समीक्षा की।

उपायुक्त ने चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों को निर्देश दिया कि आपातकालीन मरीजों के इलाज में किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो तथा त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने ट्रॉमा सेंटर में आवश्यक संसाधनों की नियमित उपलब्धता, मानव बल की पर्याप्त तैनाती एवं बेहतर समन्वय के साथ कार्य करने पर विशेष जोर दिया।
निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने मरीजों एवं उनके परिजनों से भी संवाद कर स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली तथा पाई गई कमियों को शीघ्र दूर करने हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मौके पर सिविल सर्जन सहित अस्पताल के वरीय चिकित्सक एवं स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित थे।



