रात को दुकान पर सोने गए युवक की सर्प दंश से हुई मौत परिजनों का रो रो कर बुरा हाल
सर्पदंश से युवक की हुयी मौत
पथरा थाना क्षेत्र के कोटिया गडोरी गांव की घटना
सिद्धार्थ नगर से क्राइम रिपोर्टर रवि शंकर पाठक की रिपोर्ट
सिद्धार्थनगर /पथरा बाजार।जिले के पथरा थाना क्षेत्र के ग्राम कोटिया गड़ोरी में सोमवार की रात दुकान पर सोने गए युवक को जहरीले सांप ने काट लिया,l जिसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तिलौली ले जाया गया, जहां उसकी मृत्यु हो गई। युवक की मौत से परि जनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
मिली जानकारी के अनुसार पथरा थाना क्षेत्र के ग्राम कोटिया गडोरी निवासी राम प्रसाद दूवे के 3 पुत्र व दो पुत्रियां हैं। गांव के ही चौराहे पर उनकी हार्डवेयर की दुकान है। उनका सबसे छोटा पुत्र अनिल कुमार दुबे उसी दुकान पर बैठता था। घटना के दिन प्रतिदिन की भांति वह भोजन करके दुकान पर सोने आया था, अभी विस्तर ठीक ही कर रहा था, कि चौकी के नीचे बैठे विषैले जंतु ने उसे काट लिया,पैर में रस्सी बांधकर वह 500 मीटर दूर अपने घर गया तथा पिता को बताया। आनन-फानन में उसे तिलौली स्थित सीएचसी ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गईl युवक की मौत से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हैl




