बाराबंकी
थाना रामनगर पुलिस की तत्परता से छात्रा का खोया हुआ बैग बरामद

रिपोर्ट -समित अवस्थी जनपद बाराबंक दिशा शर्मा पुत्र आशीष कुमार निवासी ग्राम डुडी पोस्ट चैला थाना सफदरगंज जनपद बाराबंकी आज दिनांक 04.12.2025 को लखनऊ से रामनगर जा रही थी कि उसका बैंग बहराइच डिपो में छूट गया, जिसमें 5000/-रुपये व अन्य सामान थे। शिकायत प्राप्त होने पर थाना रामनगर पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण कर संबंधित वाहन की पहचान की गई तथा वाहन स्वामी को चिन्हित किया गया। तत्पश्चात तत्पश्चात का0 सुनील चौहान व का0 शिव मोहन वर्मा, थाना रामनगर पुलिस के प्रयासों से वाहन स्वामी से संपर्क स्थापित कर दिशा उपरोक्त का खोया बैग वापस कराया गया। दिशा उपरोक्त द्वारा थाना रामनगर पुलिस का आभार प्रकट किया




