अवैध पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट,दो लोगो की मौत, तीन गंभीर घायल खेतों में फैला फैक्ट्री का मलबा।

रिपोर्ट :- शिवा वर्मा (सम्पादक)
बाराबंकी।टिकैतनगर कोतवाली क्षेत्र ग्राम सराय बराई में गुरुवार को एक पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट हो गया। धमाका इतना शक्तिशाली था कि फैक्ट्री की छत और दीवारें उड़ गई, और आसपास के खेतों व मकानों में मलबा बिखर गया। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए,धमाके की आवाज सुनकर आसपास के गांवों में अफरा-तफरी मच गई।
सैकड़ों लोग घटना स्थल की ओर दौड़ पड़े।
मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी टिकैतनगर में भर्ती कराया, जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, धमाका इतना तेज था कि दो लोगों के शरीर के टुकड़े दूर खेतों तक जा गिरे। विस्फोट के बाद फैक्ट्री में लगातार छोटे-छोटे धमाके होते रहे, जिससे पूरे इलाके में दहशत का माहौल बना रहा। धुएं और आग की लपटों ने आसमान को ढक लिया, जिससे राहत कार्य में भी कठिनाई हुई।प्रशासन और पुलिस मौके पर विस्फोट की सूचना मिलते ही टिकैतनगर पुलिस, फायर ब्रिगेड, और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए। बचाव और राहत कार्य तेज़ी से जारी है। पुलिस ने मलबे में फंसे लोगों की तलाश अभियान शुरू कर दी है। फैक्ट्री परिसर को सुरक्षा कारणों से चारों ओर से घेर लिया गया है।अवैध रूप से चल रही थी फैक्ट्री प्राथमिक जांच में यह बात सामने आई है कि यह पटाखा फैक्ट्री बिना वैध लाइसेंस के संचालित की जा रही थी। फैक्ट्री में सुरक्षा मानकों का पालन नहीं किया जा रहा था, जिससे हादसा हुआ।ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने पूर्व में कई बार प्रशासन को शिकायत की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।पुलिस अब फैक्ट्री मालिक और संचालक के खिलाफ मामला दर्ज करने की तैयारी कर रही है। साथ ही विस्फोट के कारणों की जांच के लिए फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है।स्थानीय प्रशासन की कार्रवाई
घटना के बाद आईजी अयोध्या प्रवीण कुमार, जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी और पुलिस अधीक्षक बाराबंकी अर्पित विजयवर्गीय ने मौके का निरीक्षण किया,उन्होंने सुरक्षा मानकों के उल्लंघन और अवैध संचालन के आरोपों की जांच के आदेश दिए हैं,फिलहाल पूरे क्षेत्र को सील कर दिया गया है और जांच टीमों को अलर्ट पर रखा गया है।




