Advertisement
अब तकअभी तकउत्तर प्रदेशबाराबंकी
Trending

अवैध रूप से दिनदहाड़े काट दिया आम के हरे 5 पेड़, पुलिस और वन विभाग बने अनजान।

अवैध रूप से दिनदहाड़े काट दिया आम के हरे 5 पेड़, पुलिस और वन विभाग बने अनजान।

रिपोर्ट :- नीरज शर्मा 

बाराबंकी। योगी सरकार पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रदेश में बड़े पैमानेवन माफियाओं ने न केवल पेड़ों को काटा, बल्कि उनके अवशेषों को भी पूरी तरह से मिट्टी में दबा दिया ताकि किसी को इस अवैध गतिविधि की भनक तक न लगे। हालांकि, पेड़ काटते हुए घटना को एक स्थानीय नागरिक ने अपने मोबाइल से फोटो बना लिया, जिसमें साफ तौर पर माफियाओं की करतूत देखी जा सकती है। पर वृक्षारोपण अभियान चला रही है, तो दूसरी तरफ वन विभाग और स्थानीय प्रशासन की लापरवाही के कारण वन माफियाओं के हौसले बुलंद हैं। बाराबंकी के फतेहपुर थाना क्षेत्र व फतेहपुर वन रेंज की बसारा बीट अंतर्गत नदना कला गांव में शुक्रवार को दिनदहाड़े अवैध रूप से आम के हरे पांच पेड़ों को काट डाला गया।

वन माफियाओं ने न केवल पेड़ों को काटा, बल्कि उनके अवशेषों को भी पूरी तरह से मिट्टी में दबा दिया ताकि किसी को इस अवैध गतिविधि की भनक तक न लगे। हालांकि, पेड़ काटते हुए घटना को एक स्थानीय नागरिक ने अपने मोबाइल से फोटो बना लिया, जिसमें साफ तौर पर माफियाओं की करतूत देखी जा सकती है।

वन विभाग और पुलिस पर सवाल स्थानीय लोगों का आरोप है कि वन विभाग और थाना कोतवाली फतेहपुर पुलिस की मिलीभगत के कारण क्षेत्र में वन माफियाओं के हौसले दिन-ब-दिन बढ़ते जा रहे हैं। बिना किसी अनुमति के हरे पेड़ों की कटाई धड़ल्ले से जारी है। जब इस संबंध में क्षेत्रीय वन रक्षक से बात की गई, तो उन्होंने कहा, “अभी तक हमें इस मामले की कोई जानकारी नहीं है यदि अवैध कटाई की पुष्टि होती है, तो दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।”

लेकिन दो दिन बीतने के बावजूद भी वन विभाग द्वारा किसी प्रकार की कोई भी कार्यवाही नहीं की गई

विज्ञापन

जिससे यह साफ प्रतीत होता है कि वनविभाग की मिली भगत के चलते इन पेड़ों का अवैध कटान हुआ है। जिसके चलते अधिकारी कार्रवाई करने में टालमटोल कर रहे हैं।

विज्ञापन 2

विज्ञापन 3

विज्ञापन 4

विज्ञापन 5
advertisement

UP BREAKING NEWS

UP BREAKING NEWS is a National news portal based in Barabanki, India, with a special focus on Uttar Pradesh. We reach netizens throughout the globe – anywhere, anytime on your laptop, tablet and mobile – in just one touch. It brings a beautiful blend of text, audio and video on Politics, National, International, Bureaucracy, Sports, Business, Health, Education, Food, Travel, Lifestyle, Entertainment, Wheels, and Gadgets. Founded in 2017, by a young journalist Shiva Verma. It particularly feeds the needs of the youth, courageous and confident India. Our motto is: Fast, Fair and Fearless.

Related Articles

Back to top button