
रिपोर्ट :- शिवा वर्मा (सम्पादक)
हरदोई। थाना संडीला पर दिनांक 23.07.2024 को वादिनी द्वारा थाना संडीला पर तहरीर दी गयी कि मोबाइल पर बात करते समय संडीला उन्नाव मार्ग पर एक मोटरसाइकिल पर सवार दो अज्ञात व्यक्ति उनसे मोबाइल फोन छीन कर ले गए। इस संबंध में थाना संडीला पर मुकदमा संख्या 231/24 धारा 309 (4) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।
विवेचनात्मक कार्यवाही के दौरान उपरोक्त अभियोग में धारा 304(2) बीएनएस की वृद्धि व धारा 309 (4) बीएनएस का लोप किया गया।
थाना संडीला पुलिस द्वारा अभियोग में प्रकाश में अभियुक्त निखिल राठौर व मनीश को घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ करने पर प्रकाश में आया कि अभियुक्त दिलशाद द्वारा दोनों अभियुक्तों से उक्त मोबाइल फोन खरीदा गया। थाना संडीला पुलिस द्वारा अभियुक्त दिलशाद से मोबाइल फोन बरामद करते हुए धारा 304(2)/317(2) बीएनएस में गिरफ्तार किया गया।
बरामद मोटरसाइकिल को धारा 207 एमवी एक्ट के तहत सीज किया गया।




