Advertisement
झारखंडभारत
Trending

राजमहल प्रखंड सभागार में मनरेगा के तहत एक दिवसीय बागवानी प्रशिक्षण का आयोजन किया गया।

 

रिपोर्टर :-उज्जवल कुमार साहा

साहिबगंज। प्रखंड सभागार राजमहल में मनरेगा के तहत एक दिवसीय बागवानी प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। प्रखंड विकास पदाधिकारी राजमहल मो यूसुफ ने प्रशिक्षण में आये सभी ग्राम रोजगार सेवक, बागवानी सखी और BFT को बागवानी योजना के क्रियान्वयन में निगरानी हेतु आवश्यक कार्य करने का निर्देश दिया । प्रशिक्षक के रूप में बीपीओ गगन बापू, कनीय अभियंता मो एहसानुल जमील, JSLPS के क्षेत्र समन्वयक सोनू कुमार ने सभी को बागवानी योजना से संबंधित बागवानी सखी ऐप के माध्यम से योजना की गुणवत्ता और क्रियान्वयन प्रक्रिया के संबंध में विस्तार पूर्वक प्रशिक्षण दिया। इस क्रम में नए किसान का चयन, योजना के चयन पूर्व की गतिविधि, गड्ढा खुदाई के समय, पौधा रोपाई के समय और पौधा रोपाई के बाद की विभिन्न बिंदु पर चर्चा की। बागवानी सखी द्वारा सभी योजना का भौतिक रूप से स्थल जांच कर ऐप के माध्यम से डेटा अपलोड करना है। इससे बागवानी योजना की उत्तरजीविता पर सकारात्मक प्रभाव होगा। इस दौरान बीपीओ श्वेता, गगन बापू, सहायक अभियंता विकास कुमार चौधरी, कनीय अभियंता मो एहसानुल जमील, दीपनारायण मंडल, Jslps के प्रखंड कार्यक्रम प्रबन्धक राजेश कुमार, लेखा सहायक मो सोहर वर्दी,ग्राम रोजगार सेवक धर्मेंद्र कुमार, सहित अन्य उपस्थित थे।

विज्ञापन

advertisement

UP BREAKING NEWS

UP BREAKING NEWS is a National news portal based in Barabanki, India, with a special focus on Uttar Pradesh. We reach netizens throughout the globe – anywhere, anytime on your laptop, tablet and mobile – in just one touch. It brings a beautiful blend of text, audio and video on Politics, National, International, Bureaucracy, Sports, Business, Health, Education, Food, Travel, Lifestyle, Entertainment, Wheels, and Gadgets. Founded in 2017, by a young journalist Shiva Verma. It particularly feeds the needs of the youth, courageous and confident India. Our motto is: Fast, Fair and Fearless.

Related Articles

Back to top button