Advertisement
अब तकअभी तककन्नौज

लडकी को छेडा तो भीड ने जमकर धुना, वीडियो वायरल

रिपोर्ट मोबीन मंसूरी

कन्नौज। रास्ते से निकल रही लडकी को छेडना युवक को भारी पड गया। दरअसल युवक की हरकतों और फब्तियों को भले ही नजरअंदाज कर युवती निकल गई तो लेकिन आसपास मौजूद स्थानीय लोगों की नजर में युवक की हरकतें चढ गईं। स्थानीय लोगों ने युवक को पकड कर छेडछाड करने का विरोध किया तो युवक ने उनसे भी अभद्रता कर दी। जिससे गुस्साए लोगों ने युवक की जमकर पिटाई कर दी। बताया गया कि वायरल वीडियो इंदरगढ तिराहे का है। जहां करीब 22 वर्ष की उम्र का एक लडका खडा हुआ था। कुछ देर में उधर से एक युवती निकली तो युवक ने उस पर फब्तियां कसते हुए छेडछाड कर दी। युवक की बत्तमीजी का जवाब देने का साहस भले ही युवती न जुटा सकी, लेकिन स्थानीय लोगों ने शराब ठेके के पास खडे होकर युवती से छेडछाड करने वाले युवक को पकड लिया और फिर उसकी जमकर धुनाई कर दी। कुछ लोगों ने मारपीट का विडियो बना कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। यह मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

advertisement

UP BREAKING NEWS

UP BREAKING NEWS is a National news portal based in Barabanki, India, with a special focus on Uttar Pradesh. We reach netizens throughout the globe – anywhere, anytime on your laptop, tablet and mobile – in just one touch. It brings a beautiful blend of text, audio and video on Politics, National, International, Bureaucracy, Sports, Business, Health, Education, Food, Travel, Lifestyle, Entertainment, Wheels, and Gadgets. Founded in 2017, by a young journalist Shiva Verma. It particularly feeds the needs of the youth, courageous and confident India. Our motto is: Fast, Fair and Fearless.

Related Articles

Back to top button