विभिन्न थानों द्वारा अभियान चलाकर 08 अभियुक्त गिरफ्तार , कब्जे से 125 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद
स्टेट हेड शमीम की रिपोर्ट
जनपद बाराबंकी पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद के आदेशानुसार जनपद के समस्त थानों द्वारा अवैध मद्य निष्कर्षण एवं अवैध शराब परिवहन करने वालों के विरुद्ध अभियान चलाया गया इसी क्रम में जनपद के विभिन्न थानों द्वारा कुल 08 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर कुल 125 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद किया गया
1- थाना कोठी पुलिस द्वारा 04 अभियुक्तों को 75 लीटर कच्ची शराब के साथ किया गया गिरफ्तार थाना कोठी पुलिस टीम द्वारा अभियुक्तगण 1. झरोखेलाल पुत्र बद्रीप्रसाद ग्राम सैदनपुर थाना कोठी जनपद बाराबंकी 2. तेजराम पुत्र मेवालाल निवासी बैसनपुर थाना कोठी जनपद बाराबंकी 3. रामविलास पुत्र हरीराम निवासी अतरौली थाना कोठी जनपद बाराबंकी 4. धीरेन्द्र कुमार पुत्र बरसाती लाल निवासी मुरलीगंज थाना जैदपुर जनपद बाराबंकी को दिनांक 07 / 08.08.2021 को गिरफ्तार कर कब्जे से कुल 75 लीटर कच्ची शराब बरामद की गयी । अभियुक्तगण के विरुद्ध थाना कोठी पर मु 0 अ 0 सं 0 216,218,219,220 / 2021 धारा 60 आबकारी अधिनियम पंजीकृत किया गया । –
थाना देवा पुलिस द्वारा 02 अभियुक्तों को 20 लीटर कच्ची शराब के साथ किया गया गिरफ्तार थाना देवा पुलिस टीम द्वारा अभियुक्तगण 1. गुड्डू रावत पुत्र ईश्वरीदीन 2. पूरनचन्द पुत्र मनिराम निवासीगण बरेठी थाना देवा जनपद बाराबंकी को दिनांक 07.08.2021 को गिरफ्तार कर कब्जे से 10-10 लीटर कुल 20 लीटर कच्ची शराब बरामद की गयी । अभियुक्तगण के विरुद्ध थाना देवा पर मु 0 अ 0 सं 0 292-293 / 2021 धारा 60 आबकारी अधिनियम पंजीकृत किया गया । थाना कुर्सी पुलिस द्वारा 01 अभियुक्त को 20 लीटर कच्ची शराब के साथ किया गया गिरफ्तार
थाना कुर्सी पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त अर्जुन पुत्र स्व 0 रामस्वरूप निवासी ग्राम कतरामऊ मजरे गुग्गौर थाना कुर्सी जनपद बाराबंकी को दिनांक 07.08.2021 को गिरफ्तार कर कब्जे से 20 लीटर कच्ची शराब बरामद की गयी । अभियुक्त के विरुद्ध थाना कुर्सी पर मु 0 अ 0 सं 0 247/2021 धारा 60 आबकारी अधिनियम पंजीकृत किया गया ।
थाना रामनगर पुलिस द्वारा 01 अभियुक्त को 10 लीटर कच्ची शराब के साथ किया गया गिरफ्तार थाना रामनगर पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त कन्चना पत्नी रामचुनी निवासी तपेसिपाह थाना रामनगर जनपद बाराबंकी को आज दिनांक 08.08.2021 को गिरफ्तार कर कब्जे से 10 लीटर कच्ची शराब बरामद की गयी । अभियुक्त के विरुद्ध थाना रामनगर पर मु 0 अ 0 सं 0 287/2021 धारा 60 आबकारी अधिनियम पंजीकृत किया गया ।



