फिरोजाबाद
एक अभियुक्त को 2.500 किलोग्राम नाजायज चरस सहित किया गया गिरफ्तार

रिपोर्ट:-शीतला प्रसाद वाजपेई
- फिरोजाबाद । थाना दक्षिण पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर दिनांक 25-05-2024 को एक अभियुक्त चन्द्रशेखर पुत्र सुरेश राठौर निवासी उमा ग्लास के सामने गली में हिमांयुपुर थाना दक्षिण जनपद फिरोजाबाद को 2.500 किलोग्राम नाजायज चरस सहित सीएल जैन कालेज के पास नाले की पुलिया से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।




