विश्व पर्यावरण दिवस पर टीआरसी लाॅ काॅलेज में यूनियन बैंक आफ इण्डिया व विधि छात्र छात्राओं द्वारा पौधरोपण।

रिपोर्ट :- आकांक्षा वर्मा।
बाराबंकी। बुधवार को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सतरिख स्थित टीआरसी लाॅ काॅलेज में ग्लोबल वार्मिंग: कारण, प्रभाव एवं बचाव विषयक एक कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें यूनियन बैंक आफ इण्डिया नाका पैसार शाखा के मैनेजर व कर्मचारी बतौर अतिथि उपस्थित रहे।
कार्यशाला का शुभारम्भ विधि महाविद्यालय के प्रबन्धक डा. सुजीत चतुर्वेदी ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
कार्यशाला में विधि महाविद्यालय के प्रवक्ता डा. मंजय यादव ने पर्यावरण के लिए हानिकारक गैसों के प्रभाव, पौधों का संरक्षण, ग्लोबल वार्मिंग के कारणों तथा उनके बचाव के लिए उठाये जाने वाले कदमों पर प्रकाश डाला तथा छात्र छात्राओं को जागरुक करते हुए उनसे पौधे लगाने व उनके संरक्षण के लिए जागरुक किया।
ग्लोबल वार्मिंग के बढ़ते दुष्प्रभाव के रोकथाम हेतु विधि महाविद्यालय की जाह्नवी यादव, अणिमा मिश्रा, आदित्य नारायण जायसवाल एवं प्रवक्ता अंकित मिश्रा, धर्मेन्द्र कुमार, अवनीश शर्मा आदि ने अपने प्रपत्र प्रस्तुत किए।
कार्यशाला का संचालन प्रवक्ता श्रद्धा त्रिवेदी ने किया तथा सांस्कृतिक समन्वयक डा. दीपमाला श्रीवास्तव ने भी कार्यक्रम को सम्बोधित किया।
कार्यशाला के पश्चात् टीआरसी विधि महाविद्यालय के परिसर में यूनियन बैंक आफ इण्डिया के मैनेजर केके वर्मा, अनीता वर्मा, ज्योति अग्रवाल, शुभम विश्वकर्मा तथा विधि महाविद्यालय के प्रबन्धक डा. सुजीत चतुर्वेदी एवं समस्त प्रवक्तागण, छात्र छात्राओं द्वारा पौधरोपित किए गए।
कार्यशाला के अन्त में प्रबन्धक डा. चतुर्वेदी द्वारा सभी का धन्यवाद् ज्ञापित किया गया। इस अवसर पर विधि महाविद्यालय के प्रवक्ता नवीन सिंह, अमजद अंसारी, वीर विक्रम सिंह सहित समस्त छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।



