Advertisement
भारतसंचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय

दिल्ली डाक सर्किल द्वारा तीसरे डिजिटल जीवन प्रमाणन अभियान का आयोजन

रिपोर्ट:-शमीम 

दिल्ली डाक सर्किल द्वारा तीसरा डिजिटल जीवन प्रमाणन पत्र (डीएलसी) अभियान चलाया जा रहा है। महिला एवं पुरूष डाकिये और ग्रामीण डाक सेवक लाभार्थियों/पेंशनभोगियों की सुविधा के लिए घर-घर जाकर और शिविर के जरिये लोगों तक इसका लाभ पहुंचा रहे हैं। डीएलसी के लिए घर पर ही सेवा प्राप्त करने के लिए लाभार्थी अपना अनुरोध निम्नलिखित https://ccc.cept.gov.in/ServiceRequest/request.aspx पर भेज सकते हैं। 01 नवंबर 2024 को आरंभ हुआ यह अभियान 30 नवंबर, 2024 तक चलेगा।

इस अभियान के अंतर्गत वसंत कुंज, जनकपुरी और चाणक्यपुरी डाकघरों ने केंद्रीय सरकार स्वास्थ्य योजना के लाभार्थियों/पेंशनभोगियों के लिए शिविर लगाए हैं। प्रात: सैर करने वालों और वरिष्ठ नागरिकों की जागरूकता के लिए लक्ष्मीबाई नगर संजय झील के पास सुबह प्रभात फेरी आयोजित की गई और न्यू मोती बाग क्लब में एक शिविर लगाया गया। जीवन प्रमाणन पत्र के लिए जीएसटी सहित 70 रुपये का शुल्क लिया जा रहा है। अब तक 4000 से अधिक वरिष्ठ नागरिकों को डीएलसी जारी किए गए हैं। दिल्ली के वरिष्ठ नागरिक भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में 27 नवंबर 2024 तक भारत मंडपम में पिलर नंबर 10 के पास इंडिया पोस्ट पैवेलियन हॉल नंबर 3 में भी डीएलसी सेवा प्राप्त कर सकते हैं। डीएलसी के लिए निम्नलिखित दस्तावेज आवश्यक हैं:-

  1. खाता संख्या
  2. पीपीओ संख्या
  • iii. आधार कार्ड नंबर
  • iv. आधार से जुड़ा मोबाइल नंबर

advertisement

UP BREAKING NEWS

UP BREAKING NEWS is a National news portal based in Barabanki, India, with a special focus on Uttar Pradesh. We reach netizens throughout the globe – anywhere, anytime on your laptop, tablet and mobile – in just one touch. It brings a beautiful blend of text, audio and video on Politics, National, International, Bureaucracy, Sports, Business, Health, Education, Food, Travel, Lifestyle, Entertainment, Wheels, and Gadgets. Founded in 2017, by a young journalist Shiva Verma. It particularly feeds the needs of the youth, courageous and confident India. Our motto is: Fast, Fair and Fearless.

Related Articles

Back to top button