Advertisement
भारतवित्‍त मंत्रालय

केंद्र सरकार ने राज्य सरकारों को 1,78,173 करोड़ रुपये का कर हस्तांतरण किया, जिसमें अक्टूबर, 2024 में देय नियमित किस्त के अलावा 89,086.50 करोड़ रुपये की एक अग्रिम किस्त भी शामिल है

आगामी त्यौहारों को ध्यान में रखते हुए तथा राज्यों को पूंजीगत व्यय में तेजी लाने तथा उनके विकास/कल्याण संबंधी व्यय को वित्तपोषित करने में सक्षम हेतु अग्रिम किस्त जारी की गई

रिपोर्ट:-शमीम 

केंद्र सरकार ने 10 अक्टूबर, 2024 को राज्य सरकारों को 1,78,173 करोड़ रुपये का कर हस्तांतरण जारी किया है , जबकि सामान्य मासिक कर हस्तांतरण 89,086.50 करोड़ रुपये है। इसमें अक्टूबर, 2024 में देय नियमित किस्त के अलावा एक अग्रिम किस्त भी शामिल है।

यह हस्तांतरण आगामी त्यौहारों के मौसम को ध्यान में रखते हुए और राज्यों को पूंजीगत व्यय में तेजी लाने और अपने विकास/कल्याण संबंधी व्यय का वित्त पोषण करने में सक्षम बनाने के लिए है।

जारी की गई राशि का राज्य-वार ब्योरा तालिका में नीचे दिया गया है:

अक्टूबर, 2024 के लिए केंद्रीय करों और शुल्कों की शुद्ध आय का राज्य-वार वितरण

क्रम सं. राज्य का नाम कुल (करोड़ रुपये)
1 आंध्र प्रदेश 7,211
2 अरुणाचल प्रदेश 3,131
3 असम 5,573
4 बिहार 17,921
5 छत्तीसगढ 6,070
6 गोवा 688
7 गुजरात 6,197
8 हरियाणा 1,947
9 हिमाचल प्रदेश 1,479
10 झारखंड 5,892
11 कर्नाटक 6,498
12 केरल 3,430
१३ मध्य प्रदेश 13,987
14 महाराष्ट्र 11,255
15 मणिपुर 1,276
16 मेघालय 1,367
17 मिजोरम 891
18 नागालैंड 1,014
19 ओडिशा 8,068
20 पंजाब 3,220
21 राजस्थान 10,737
22 सिक्किम 691
23 तमिलनाडु 7,268
24 तेलंगाना 3,745
25 त्रिपुरा 1,261
26 उत्तर प्रदेश 31,962
27 उत्तराखंड 1,992
28 पश्चिम बंगाल 13,404

 

विज्ञापन

विज्ञापन 2

विज्ञापन 3

विज्ञापन 4

विज्ञापन 5
advertisement

UP BREAKING NEWS

UP BREAKING NEWS is a National news portal based in Barabanki, India, with a special focus on Uttar Pradesh. We reach netizens throughout the globe – anywhere, anytime on your laptop, tablet and mobile – in just one touch. It brings a beautiful blend of text, audio and video on Politics, National, International, Bureaucracy, Sports, Business, Health, Education, Food, Travel, Lifestyle, Entertainment, Wheels, and Gadgets. Founded in 2017, by a young journalist Shiva Verma. It particularly feeds the needs of the youth, courageous and confident India. Our motto is: Fast, Fair and Fearless.

Related Articles

Back to top button