जनपद आगरा से गौकशी के मुकदमें में वांछित अभियक्त अवैध असलाह सहित गिरफ्तार

स्टेट हेड शमीम की रिपोर्ट
जनपद फिरोजाबाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा चलाये जा रहे आपरेशन चक्रव्यूह के अन्तर्गत अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी शिकोहाबाद के कुशल नेतृत्व में दिनांक 22.07.21 को थाना शिकोहाबाद पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान काशीराम तिराहे से काशीराम कालोनी की तरफ जाने वाली सड़क से थाना अछनेरा जनपद आगरा से गौकशी के मुकदमें में वांछित एक अभियुक्त इकबाल उर्फ चूहा पुत्र अनवर कुरेशी उर्फ बाबू निवासी काशीराम कॉलोनी शिकोहाबाद जनपद फिरोजाबाद को किया गिरफ्तार | कब्जे से एक अदद तमंचा 315 बोर मय 01 अदद कारतूस जिन्दा 315 बोर बरामद । बरामदगी के आधार पर थाना हाजा शिकोहाबाद पर मु 0 अ 0 सं 0 472/21 धारा 3/25 आर्स एक्ट पंजीकृत किया गया । गौरतलब है कि अभियुक्त के विरूद्ध थाना अछनेरा जनपद आगरा में मुकदमा अपराध संख्या 287/20 धारा 307 आईपीसी व 3 / 5 क 18 गोवध अधिनियम व 11 पशु क्रूरता अधिनियम पंजीकृत है जिसमें उक्त अभियुक्त वांछित चल रहा है । अभियुक्त के विरूद्ध पूर्व में थाना शिकोहाबाद पर मु 0 अ 0 सं 0 1010/17 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट व मु 0 अ 0 सं 0 581/18 धारा 60 आबकारी अधिनियम पंजीकृत है । अभियुक्तो को जेल भेजा जा रहा है ।
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त –
1. इकबाल उर्फ चूहा पुत्र अनवर कुरेशी उर्फ बाबू निवासी काशीराम कॉलोनी शिकोहाबाद जनपद फिरोजाबाद आपराधिक इतिहास • मु 0 अ 0 स 0 287/20 धारा 307 आईपीसी व 3 / 5 क 18 गोवध अधिनियम व 11 पशु क्रूरता अधिनियम थाना अछनेरा जनपद आगरा । • मु 0 अ 0 सं 0 1010/17 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना शिकोहाबाद जनपद फिरोजाबाद । • मु 0 अ 0 सं 0 581/18 धारा 60 आबकारी अधिनियम थाना शिकोहाबाद जनपद फिरोजाबाद । • मु 0 अ 0 सं 0 472/21 धारा 3/25 आर्स एक्ट थाना शिकोहाबाद जनपद फिरोजाबाद ।
बरामदगी का विवरण
1 – एक तमंचा 315 बोर मय एक जिन्दा कारतूस 315 बोर ।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम :
1. प्रभारी निरीक्षक ब्रजेश कुमार सिंह 2. उ 0 नि 0 अनिल कुमार , 3 – उ 0 नि 0 अंकित मलिक थाना शिकोहाबाद जनपद फिरोजाबाद 3. 4 – का 0 34 हरीश्चन्द्र , 5 – होगा 0 1339 कौशल किशोर थाना शिकोहाबाद जनपद फिरोजाबाद ।




