जेठ माह के पांचवे मंगलवार को वजीउद्दीनपुर किठैंया जैसे जगह जगह विशाल भंडारे का आयोजन हुआ
भंडारे के साथ साथ लोगों ने सुंदरकांड कीर्तन भजन कर प्रसाद ग्रहण किया

भंडारे के साथ साथ लोगों ने सुंदरकांड कीर्तन भजन कर प्रसाद ग्रहण किया
संवाददाता मान बहादुर सिंह
बाराबंकी।तहसील क्षेत्र रामसनेही घाट के अंतर्गत ग्राम वजीउद्दीनपुर किठैंया में अशोक सिंह द्वारा विशाल भंडारे का आयोजन किया गया श्रद्धालुओं के द्वारा प्रसाद ग्रहण किया प्रसाद वितरण के दौरान पूड़ी चावल सब्जी बूंदी वितरण हुआ मान्यता के अनुसार बाबा रामसनेही दास के दरबार में जो श्रद्धालु आते हैं उनको मनवांछित फल मिलता है विकासखंड बनीकोडर से महज ,2 किलोमीटर की दूरी पर प्रसिद्ध बाबा रामसनेही दास बाबा का स्थान है यहां पर श्रद्धालुओं के द्वारा विशाल भंडार और बहुत बड़े मेले का आयोजन किया गया हजारों की संख्या में भक्तों ने हनुमान जी के मंदिर और बाबा रामसनेही घाट पर प्रसाद ग्रहण कर मनोवांछित फल पाने की संकट मोचन हनुमान जी से प्रार्थना की विकासखंड रामसनेही घाट के अंतर्गत लखनऊ फैजाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग से महज कुछ ही दूरी भिटरीया पर यह मंदिर हनुमान जी मंदिर है जो भक्त सच्चे मन से बाबा का स्मरण करते हैं बाबा उनका दुख परेशानी दूर करते हैं यहां पर दूर-दराज से भक्त आते हैं इस भीषण गर्मी के दौरान बाबा के दरबार में श्रद्धालुओं का ताता लगा हुआ है रामसनेही घाट के जगह-जगह ग्रामीणों द्वारा भंडारे के साथ साथ प्रसाद वितरण का कार्यक्रम हुआ
विकासखंड रामसनेहीघाट के ग्राम पंचायत वजी उद्दीन पुर में जेष्ठ माह के पांचवें मंगलवार को विशाल भंडारे का आयोजन किया गया
विधानसभा क्षेत्र तहसील के अंतर्गत ग्राम पंचायत वजीवद्दीनपुर किठैंया भानपुर कोठी भिटरिया सुमेरगंज में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया इस आयोजन में सैकड़ों की संख्या में भक्तों ने प्रसाद वितरण किया जेठ माह के पांचवे मंगलवार को तहसील क्षेत्र के अंतर्गत जगह जगह भंडारे का आयोजन किया प्रसाद के रूप में भक्तों ने चावल पूड़ी छोला बूंदी आदि का प्रसाद वितरण किया गया भक्तों ने श्रद्धा पूर्वक भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया गया जिसमें ग्रामवासी सहित क्षेत्र वासियों ने भी प्रसाद ग्रहण किया और संकट मोचन हनुमान जी से प्रार्थना कर कहा की है बजरंगबली प्रतिदिन तुम्हारा हो जिससे रोज प्रसाद वितरण का कार्यक्रम हो भंडारे का प्रसाद पाकर भक्त भाव विभोर हुए और कीर्तन भजन लगातार हो रहे हैं जिसमें भक्तों का कल्याण हो इस मौके पर भारी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे




