
रिपोर्ट :- शिवा वर्मा (सम्पादक)
फिरोजाबाद। थाना नसीरपुर पुलिस टीम द्वारा थाना पर पंजीकृत मुकदमा संख्या 152/24 धारा 316(2)/317 (2) बी0एन0एस0 से सम्बंधित वांछित अभियुक्त 1. राजेश उर्फ राजू 2. श्रीराम 3. नीतेश को गबन किये हुये 418.50 कुन्टल मक्का (760 बोरे मक्का) जिसकी कीमत लगभग 10 लाख रूपये मय ट्रक नं0- RJ 52 GA 2084 व एक ट्रैक्टर रंग लाल बिना नम्बर के साथ गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्त राजेश उर्फ राजू पूर्व में भी इस प्रकार घटना कर चुका है जिसके सम्बंध थाना गाँधीनगर जिला अजमेर (राजस्थान) में मुकदमा संख्या -236/23 पंजीकृत है।
अभियुक्तों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया किया गया।




