तीसरे दिन संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों ने ताली और थाली बजा कर विरोध दर्ज कराया

विशेष संवाददाता मान बहादुर सिंह
बाराबंकी ।। उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर मयंक प्रताप सिंह ,प्रदेश महामंत्री डॉक्टर अब्दुल तव्वाब के आवाहन पर बाराबंकी जिला के राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष राम प्रताप सिंह और जिला महामंत्री डॉ रईस खान के नेतृत्व में आज तीसरे दिन संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों ने आज ताली और थाली बजा कर अपना विरोध दर्ज कराया जिला हॉस्पिटल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र,के सभी कर्मचारियों ने विरोध दर्ज कराया इसी क्रम में समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामसनेहीघाट के सभी संविदा कर्मचारियों ने भी ताली और थाली बजाकर विरोध दर्ज कराया, जिला महामंत्री डॉ. रईस खान, ब्लॉक अध्यक्षअनुराग पाठक, ब्लॉक मन्त्री मोहम्मद आरिज़, ब्लॉक सचिव प्रभाकर मिश्रा ,राहुल प्रजापति, सर्वेश, महेश, नूर आलम ,रवि,पूजा मिश्रा,प्रियंका,अंजलि, संजय सोनकर सुशील,अजय शुक्ला, राहुल,आदि लोग मौजूद रहे, इसी क्रम में 29 नवंबर को मिशन निदेशक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन उत्तर प्रदेश लखनऊ के ऑफिस का घेराव किया जाएगा जिसमें पूरे उत्तर प्रदेश से एनएचएम संविदा कर्मचारी शामिल होंगे


