अमेठी
अमेठी में 11 दिसंबर को मनाया जाएगा 77वां प्रांतीय रक्षक दल (पीआरडी) स्थापना दिवस, परेड व खेल प्रतियोगिताओं का होगा आयोजन
रिपोर्ट -समित अवस्थी (मंडल ब्यूरो )
जनपद अमेठी- जिला युवा कल्याण अधिकारी मयंक पटेल ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग द्वारा जनपद स्तर पर 77वां प्रांतीय रक्षक दल (पीआरडी) स्थापना दिवस समारोह 11 दिसंबर 2025 को आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम ग्रामीण मिनी स्टेडियम, घोरहा (विकास खंड–भादर), जनपद अमेठी में संपन्न होगा। स्थापना दिवस समारोह में जनपद के महिला एवं पुरुष पीआरडी स्वयंसेवक प्रतिभाग करेंगे। कार्यक्रम के अंतर्गत भव्य परेड के साथ-साथ पीआरडी स्वयंसेवकों की विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। परेड एवं प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले स्वयंसेवकों को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा।




