हरदोई के समस्त थानों द्वारा सार्वजनिक स्थान पर शराब का सेवन करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध की गई कार्यवाही।

रिपोर्ट :-शिवा वर्मा (सम्पादक)
हरदोई।सार्वजनिक स्थानों को सुरक्षित, स्वच्छ और अनुशासित बनाने के उद्देश्य से आज दिनांक* 02.11.2024 को जनपद पुलिस द्वारा सार्वजनिक स्थलों पर शराब पीने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध अभियान चलाया गया। अभियान के तहत जनपद पुलिस द्वारा जनपद के सर्किलवार कृत कार्यवाही का विवरण निम्नवत है-
सर्किल नगर :- सर्किल नगर के समस्त थानें कोतवाली शहर, कोतवाली देहात व सुरसा द्वारा कुल 19 स्थानों पर 353 संदिग्ध व्यक्तियों को चेक किया गया तथा 54 व्यक्तियों को थाने पर लाकर आवश्यक हिदायत देकर छोड़ा गया तथा सार्वजनिक स्थान पर शराब का सेवन करते हुए कुल 05 व्यक्तियों को हिरासत में लेकर नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही की गई। जनपद में सुगम यातायात बनाए रखने के उदेश्य से 12 स्थानों से अवैध अतिक्रमण हटवाया गया।
सर्किल बघौली :- सर्किल बघौली समस्त थानें बघौली, कछौना व महिला थाना द्वारा कुल 08 स्थानों पर 62 संदिग्ध व्यक्तियों को चेक किया गया तथा सार्वजनिक स्थान पर शराब का सेवन करते हुए कुल 03 व्यक्तियों को हिरासत में लेकर नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही की गई। जनपद में सुगम यातायात बनाए रखने के उदेश्य से अवैध अतिक्रमण हटवाया गया।
सर्किल बिलग्राम :- सर्किल बिलग्राम समस्त थाने बिलग्राम, सण्डी, माधौगंज व मल्लावां द्वारा कुल 14 स्थानों पर 197 संदिग्ध व्यक्तियों को चेक किया गया तथा 14 व्यक्तियों को थाने पर लाकर आवश्यक हिदायत देकर छोड़ा गया तथा सार्वजनिक स्थान पर शराब का सेवन करते हुए कुल 07 व्यक्तियों को हिरासत में लेकर नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही की गई। जनपद में सुगम यातायात बनाए रखने के उदेश्य से 02 स्थानों से अवैध अतिक्रमण हटवाया गया।
सर्किल सण्डीला :- सर्किल सण्डीला समस्त थानें सण्डीला, अतरौली व कासिमपुर द्वारा कुल 08 स्थानों पर 108 संदिग्ध व्यक्तियों को चेक किया गया तथा सार्वजनिक स्थान पर शराब का सेवन करते हुए कुल 02 व्यक्तियों को हिरासत में लेकर नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही की गई। जनपद में सुगम यातायात बनाए रखने के उदेश्य से अवैध अतिक्रमण हटवाया गया।
सर्किल हरपालपुर :- सर्किल हरपालपुर समस्त थानें हरपालपुर, सवायजपुर, लोनार, बेहटा गोकुल व अरवल द्वारा कुल 08 स्थानों पर 108 संदिग्ध व्यक्तियों को चेक किया गया तथा 07 व्यक्तियों को थाने पर लाकर आवश्यक हिदायत देकर छोड़ा गया तथा सार्वजनिक स्थान पर शराब का सेवन करते हुए कुल 11 व्यक्तियों को हिरासत में लेकर नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही की गई। जनपद में सुगम यातायात बनाए रखने के उदेश्य से 07 स्थानों से अवैध अतिक्रमण हटवाया गया।




