
रिपोर्ट :- आकांक्षा वर्मा।
बहराइच। आज दिनाँक 01.07.2024 को आवेदिका द्वारा, आपसी पारिवारिक विवाद के सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक महोदय के समक्ष सुलह हेतु प्रार्थना पत्र दिया गया, जिसके निस्तारण हेतु पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा प्रभारी परिवार परामर्श केन्द्र को निर्देशित किया गया। परिवार परामर्श केन्द्र के प्रभारी उपनिरीक्षक रमाशंकर मिश्र, हेड कांस्टेबल ओम प्रकाश यादव, महिला कांस्टेबल अनन्या सिंह, महिला कांस्टेबल सविता सिंह, महिला कांस्टेबल छाया द्विवेदी, महिला कांस्टेबल निशी त्रिवेदी द्वारा शिकायतकर्ता की शिकायतों को विस्तारपूर्वक सुनकर-समझकर द्वितीय पक्ष से सम्पर्क करके उन्हें पुलिस कार्यालय स्थित परिवार परामर्श केंद्र बुलाया गया तथा दोनों पक्षों को समझाया गया। जिसके परिणाणस्वरूप दोनों पक्षों द्वारा भविष्य में आपस में लड़ाई-झगड़ा न करने तथा परिवारिक कर्तव्यों का पालन करते हुए खुशी-खुशी साथ रहने की बात कही गयी।
आपसी सुलह होने पर दम्पत्ति जोड़ों को एक दूसरे के साथ आपस में सामन्जस्य स्थापित कर परिवारिक दायित्यों को सही प्रकार से निर्वहन करने हेतु सलाह दी गयी।




