Advertisement
बहराइच

गणतन्त्र दिवस पर आयोजित हुआ कवि सम्मेलन एवं मुशायरा

रिपोर्ट-समित अवस्थी मंडल संपादक प्रतिनिधि
बहराइच- गणतन्त्र दिवस के अवसर पर देर शाम नगर पालिका परिषद हाल में कवि सम्मेलन एवं मुशायरे का आयोजन किया गया जिसमें जनपद के नामचीन कवियों और शायरों ने अपनी रचनाएं प्रस्तुत कीं। नामचीन शायर मुबश्शिर हुसैन ‘असर’ बहराईची की अध्यक्षता में आयोजित कवि सम्मेलन एवं मुशायरे में वरिष्ठ कवि रामसूरत वर्मा ‘जलज’, रश्मि प्रभाकर, पी.के. प्रचण्ड, फौक बहराईची, रईस सिद्दीकी, राशिद राही, प्रदीप बहराईची, फौजिया अमरीन, देशराज सिंह ‘आज़ाद’, सोमेश सावन सहित अन्य कवियों एवं शायरों ने अपनी काव्य रचनाएं प्रस्तुत कीं गई। काव्य संध्या का संचालन कवि संतोष सिंह ने किया। कार्यक्रम के अन्त में अध्यक्ष नगर पालिका परिषद बहराइच के प्रतिनिधि श्यामकरन टेकड़ीवाल द्वारा कवियों एवं शायरों को अंगवस्त्र व मिष्ठान भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अधिकारी कर्मचारी व प्रबुद्ध श्रोतागण मौजूद रहे।

advertisement

UP BREAKING NEWS

UP BREAKING NEWS is a National news portal based in Barabanki, India, with a special focus on Uttar Pradesh. We reach netizens throughout the globe – anywhere, anytime on your laptop, tablet and mobile – in just one touch. It brings a beautiful blend of text, audio and video on Politics, National, International, Bureaucracy, Sports, Business, Health, Education, Food, Travel, Lifestyle, Entertainment, Wheels, and Gadgets. Founded in 2017, by a young journalist Shiva Verma. It particularly feeds the needs of the youth, courageous and confident India. Our motto is: Fast, Fair and Fearless.

Related Articles

Back to top button