Advertisement
कोयला मंत्रालयभारत

कोयला मंत्रालय वाणिज्यिक कोयला ब्लॉक नीलामी के 10वें दौर की शुरुआत करेगा

इस दौर में 62 ब्लॉक पेश किए जाने की संभावना

रिपोर्ट:-शमीम 

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के 2047 तक ऊर्जा स्वतंत्रता प्राप्त करने और कोयले में “आत्मनिर्भरता” सुनिश्चित करने के विज़न के अनुरूप, केंद्रीय कोयला और खान मंत्री श्री जी किशन रेड्डी अगले सप्ताह वाणिज्यिक कोयला ब्लॉक नीलामी के 10वें दौर की शुरुआत करेंगे। मंत्री महोदय ने निर्देश दिया है कि पूर्ण पारदर्शिता और राजस्व को अधिकतम करना सुनिश्चित किया जाना चाहिए।

नीलामी के 10वें दौर में, लगभग 62 ब्लॉक बिना अंतिम उपयोगकर्ता प्रतिबंधों के पेश किए जाने की संभावना है। आवंटियों के लिए इन वाणिज्यिक ब्लॉकों से प्राप्त कोयले को मुक्त बाजार में बेचने की अनुमति है।

प्रधानमंत्री द्वारा जून, 2020 में वाणिज्यिक कोयला ब्लॉक नीलामी की शुरुआत की गई थी। तब से, पिछले 9 दौर में, कोयला मंत्रालय ने 256 मीट्रिक टन की अधिकतम क्षमता वाले 107 कोयला ब्लॉकों की सफलतापूर्वक नीलामी की है।

अब तक 11 वाणिज्यिक कोयला ब्लॉक चालू हो चुके हैं। पिछले वर्ष वाणिज्यिक ब्लॉकों से 17.5 एमटी कोयले का उत्पादन किया गया।

कोयला मंत्रालय ने बोलीदाताओं को भौगोलिक विशेषताओं की उचित जानकारी की सुविधा के लिए पीएम गतिशक्ति राष्ट्रीय मास्टर प्लान पर कोयला ब्लॉक पोर्टल विकसित किया है।

विज्ञापन

विज्ञापन 2

विज्ञापन 3

विज्ञापन 4

विज्ञापन 5
advertisement

UP BREAKING NEWS

UP BREAKING NEWS is a National news portal based in Barabanki, India, with a special focus on Uttar Pradesh. We reach netizens throughout the globe – anywhere, anytime on your laptop, tablet and mobile – in just one touch. It brings a beautiful blend of text, audio and video on Politics, National, International, Bureaucracy, Sports, Business, Health, Education, Food, Travel, Lifestyle, Entertainment, Wheels, and Gadgets. Founded in 2017, by a young journalist Shiva Verma. It particularly feeds the needs of the youth, courageous and confident India. Our motto is: Fast, Fair and Fearless.

Related Articles

Back to top button