मोटरसाइकिल चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए 48 घण्टे के अन्दर एक अभियुक्त को चोरी की 02 मोटरसाईकिलों सहित किया गया गिरफ्तार

रिपोर्ट:-शीतला प्रसाद वाजपेई
फिरोजाबाद । थाना शिकोहाबाद पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर एक अभियुक्त कृष्णा पुत्र हाकिम सिंह को एफसीआई गोदाम के पास से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त की निशांदेही पर 02 मोटरसाइकिल बरामद की गयी है। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना शिकोहाबाद पर मु0अ0सं0 362/24 धारा 41/102 सीआरपीसी व 411/414 भादवि पंजीकृत वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। 07-06-2024 को वादी श्री विनय कुमार निवासी आदर्शनगर थाना शिकोहाबाद द्वारा वादी की मोटरसाईकिल UP 83 AK 3404 अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर ले जाने के सम्बन्ध में मु0अ0सं0 358/24 धारा 379 भादवि थाना शिकोहाबाद बनाम अज्ञात पंजीकृत कराया था जिसकी विवेचना उ0नि0 प्रबल प्रताप सिंह द्वारा सम्पादित की जा रही है। अभियुक्त की गिरफ्तारी उच्चाधिकारियों द्वारा थाना शिकोहाबाद पर 02 टीमों का गठन कर घटना के सफल अनावरण हेतु निर्देशित किया गया था। उक्त के अनुपालन में गठित टीमों द्वारा लगातार अपराधियों पर नजर रखी जा रही थी इसी दौरान मुखबिर की सूचना अभियुक्त कृष्णा को गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त कृष्णा उपरोक्त से मोटर साईकिल स्पलेन्डर UP 83 AK 3404 सम्बन्धित मु0अ0सं0 358/2024 धारा 379/411 भादवि बरामद की गयी है।




