प्रधानमंत्री कार्यालयभारत
प्रधानमंत्री को ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री ने टेलीफोन पर बधाई दी
प्रधानमंत्री श्री मोदी ने प्रधानमंत्री अल्बानीज़ को उनकी शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद दिया
दोनों नेताओं ने साझी प्राथमिकताओं पर मिलकर काम करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई
रिपोर्ट:-शीतला प्रसाद वाजपेई
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को आज ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री महामहिम एंथनी अल्बानीज़ ने टेलीफोन करके बधाई दी। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री को उनकी शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद दिया।
प्रधानमंत्री ने 2023 में ऑस्ट्रेलिया की अपनी यात्रा और पिछले सितंबर में दिल्ली में जी-20 शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री अल्बानीज़ के साथ अपनी बैठक का स्मरण किया।
प्रधानमंत्री ने ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री के साथ मिलकर समग्र रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने तथा हिंद-प्रशांत क्षेत्र में साझी प्राथमिकताओं पर एक साथ काम करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
विज्ञापन
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5

