नवरात्रि में जिले में माँस, मछली व शराब की दुकाने बन्द कराने हेतु शिवसेना शिन्दे गुट भेजेगी मुख्यमंत्री को माँग पत्र।
रिपोर्ट:-शिवा वर्मा (सम्पादक)
बाराबंकी। शिवसेना जिला कार्यालय किशन कॉम्लेक्स जमुरियापुल के समीप शिवसेना के नगर प्रमुख अनिल शर्मा ने अपने पदाधिकारियों के संघ जिला प्रमुख किशनलाल रावत से 06 अक्टूबर 2023 को देने वाले माँग पत्र पर मुलाकात की जिसमें शिवसेना के जिला प्रमुख किशनलाल रावत ने कहा कि 15 अक्टूबर 2023 से नवरात्रि का पवन पर्व शुरू हो रहा है इस उपलक्ष्य में मुख्यमंत्री परम् आदरणीय महंत योगी आदित्यनाथ जी महाराज को 03 सूत्रीय माँग पत्र प्रेषित करेगी। जिसमें यह मुख्यमंत्री जी से निवेदन किया जायेगा कि जनपद में माँस, मछली व शराब की दुकानें बन्द करायी जाये। सभी शिवसैनिक जिला कार्यालय किशन कॉम्पलेक्स पर एकत्रित होकर जिलाधिकारी कार्यालय पहुँचेगें। जहाँ पर जिलाधिकारी के माध्यम से माँगपत्र प्रेषित किया जायेगा। इस उपलक्ष्य में जिला प्रमुख किशनलाल रावत ने कहा कि बाराबंकी जनपद प्रभू श्रीराम की नगरी का प्रवेश द्वार कहा जाता है। यहीं से प्रभू श्रीराम के लाखो रामभक्त आयोध्या जाते हैं। अगर बाराबंकी में नवरात्रि में माँस, मछली व शराब की दुकाने उ0प्र0 सरकार बन्द कराती है तो हम सब शिवसैनिकों के लिए गर्व की बात होगी। बैठक में उपस्थित पदाधिकारीगण नगर प्रमुख अनिल शर्मा जी राजेश गौतम जी, श्रवन रावत, राजवंश शर्मा, उपेन्द्र सिंह गौतम आदि शिवसैनिक प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।




