Advertisement
बाराबंकी
Trending

निश्चित रूप में संसाधनों का अभाव है और खेल मैदान की कमी है।

 

रिपोर्ट :- आकांक्षा वर्मा।

बाराबंकी। हमारा राष्ट्रीय खेल हॉकी है और इसे गांव-गांव तक पहुंचाना प्रत्येक भारतीय का कर्तव्य होना चाहिए। निश्चित रूप में संसाधनों का अभाव है और खेल मैदान की कमी है। काम करने के लिए कोई बहाना नहीं होता है और काम नहीं करने के लिए अनेक बहाने होते हैं। आज सीमित जगह में भी हॉकी खेला और सीखा जा सकता है। मौका मिलने पर किसी भी प्लेटफार्म पर जाकर खिलाड़ी अपना बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं। बाराबंकी के खिलाड़ियो ने यह साबित करके भी दिखाया है।

यह बात रविवार को नगर पंचायत बंकी स्थित खेल मैदान में गांधी जयन्ती समारोह ट्रस्ट द्वारा महात्मा गांधी स्पोर्टस क्लब के अर्न्तगत संचालित निःशुल्क हॉकी समर कैंप में खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते हुए उ.प्र. कांग्रेस के प्रदेश महासचिव तनुज पुनिया ने कही। इस दौरान उन्होंने हॉकी स्टिक लेकर ड्रिब्लिंग करके खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। बताते चलें कि महात्मा गांधी स्पोर्टस क्लब विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी 15 दिवसीय हॉकी समर कैंप संचालित कर रहा है। इस हॉकी समर कैंप में 8 वर्ष से 14 वर्ष के बच्चों को हॉकी का प्रशिक्षण दिया जाता है। बीती 19 मई से शुरू हुए हॉकी समर कैंप में करीब 50 पुरुष एवं महिला खिलाड़ियों ने रविवार को खूब पसीना बहाया। यह प्रशिक्षण कैंप 30 जून तक चलेगा। इसमें बच्चों को सुबह 5 बजे से 7 बजे तक हॉकी के गुर सिखाए जाते हैं। इस कैंप में नौनिहाल खिलाड़ियों को अनुशासन व खेल भावना का अभ्यास कराया जाता है। वहीं क्लब की ओर से बच्चों को डाइट के तौर पर निःशुल्क खाद्य सामग्री भी जाती है। जिसमें दूध, चना, मट्ठा, केला, जलेबी आदि कई पौष्टिक खाद्य सामग्री शामिल है। रविवार को समर कैंप में वरिष्ठ राष्ट्रीय खिलाड़ी सलाहउद्दीन किदवई ने बच्चों को हाकी की बारीकियां बताई। कहा कि खिलाड़ी मेहनत से खेल को निखार सकता है। इस दौरान हाकी के पुरोधा मेजर ध्यानचन्द और के.डी सिंह बाबू के बारे में बताया बया। वहीं राष्ट्रीय खिलाड़ी मुजीब अहमद कैंप में लगातार बच्चों को प्रशिक्षण दे रहे हैं। मुजीब अहमद पूर्वोत्तर रेलवे के वरिष्ठ हॉकी खिलाड़ी है और प्रशिक्षण शिविर में खिलाड़ियों को हॉकी का गुर सिखा रहे हैं। कैंप में बच्चों को हॉकी के प्रारंभिक गुर और स्टंट भी सिखाए गए। इस मौके पर मुख्य कोच सलाहउद्दीन किदवई ने बच्चों को हॉकी का अच्छा खिलाड़ी बनने के लिए फ्लिक, स्कूप, ड्राइव, जैब, ड्रिब्लिंग, गेंद रोकना, शूटिंग, पासिंग और बॉल को कंटोल करना सिखाया। उन्होंने बच्चों की क्षमता बढ़ाने के लिए तकनीकी टेªनिंग दी।

विज्ञापन

विज्ञापन 2

इस मौके पर प्रमुख रूप से क्लब के संरक्षक राजनाथ शर्मा, समाजसेवी सतीश जायवाल, सभासद मनीष गौतम, समाजसेवी विजय पाला गौतम, सीनियर हॉकी खिलाड़ी विजय अवस्थी, निसार अहमद, अयाज़ अंसारी, राम आशीष वर्मा, डा विक्रम कुमार, विनोद सैनी, मो अहमद सईद किदवई, अखलाद अयाज़ अंसारी, मो अरसलान, महेंद्र रावत, मो समद, महफूज अयाज़ अंसारी, मो एतिशाम, मो शहजान, तौसीफ अहमद, सचिन कुमार, अफ्फान अंसारी, रहमत अली, मो ताहा आदि लोग उपस्थित रहे।

विज्ञापन 3

विज्ञापन 4

विज्ञापन 5
advertisement

UP BREAKING NEWS

UP BREAKING NEWS is a National news portal based in Barabanki, India, with a special focus on Uttar Pradesh. We reach netizens throughout the globe – anywhere, anytime on your laptop, tablet and mobile – in just one touch. It brings a beautiful blend of text, audio and video on Politics, National, International, Bureaucracy, Sports, Business, Health, Education, Food, Travel, Lifestyle, Entertainment, Wheels, and Gadgets. Founded in 2017, by a young journalist Shiva Verma. It particularly feeds the needs of the youth, courageous and confident India. Our motto is: Fast, Fair and Fearless.

Related Articles

Back to top button