हत्या की घटना का सफल अनावरण करते हुए हत्याभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार

रिपोर्ट:-शीतला प्रसाद वाजपेई
गोण्डा । थाना को० नगर पुलिस द्वारा थाना स्थानीय में पंजीकृत मु0अ0सं0-376/24, धारा 302,201 भादवि से सम्बन्धित 02 आरोपी अभियुक्तों-01. रामनेवटिया पुत्र मदन गोपाल नि० रानीबाजार थाना को० नगर जनपद गोण्डा 02. शिवा कनौजिया पुत्र रामपदारथ नि० गुडलक स्कूल वाली गली मोहल्ला बड़गांव थाना को० नगर जनपद गोण्डा को डीजल लोकोसेट के बगल तिराहे के पास से गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त 01 अदद स्विफ्ट डिजायर कार व 01 अदद बिजली का तार बरामद किया गया।दिनांक 28.05.2024 को करीब सुबह 8:00 बजे लालपुर चन्द्रभान गांव के ग्राम प्रधान द्वारा थाना को० नगर पुलिस को सूचना दी गयी कि गांव के बाहर सम्मय माता मंदिर जाने वाली सड़क के किनारे एक युवक मृत अवस्था में पड़ा हुआ है सूचना पर तत्काल थाना स्थानीय पुलिस एवं उच्चाधिकारीगणों द्वारा मौके पर पहुँचकर जांच की गयी, तो जांच में पाया गया कि मृतक के आंख व सिर पर चोट के निशान है। फील्ड यूनिट / डॉग स्क्वायड को घटना स्थल पर बुलाकर साक्ष्य संकलन की कार्यवाही की गयी थी। मृतक की शिनाख्त सूरज गुप्ता पुत्र धर्मप्रकाश गुप्ता नि० रानीबाजार थाना को० नगर जनपद गोण्डा के रूप में हुई थी। शव के पंचायतनामा की कार्यवाही कर पोस्टमार्टम हेतु भिजवाया गया था। 
मृतक के पिता धर्मप्रकाश गुप्ता पुत्र रामसागर गुप्ता नि० रानीबाजार थाना को० नगर जनपद गोण्डा की तहरीर पर थाना को० नगर में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत हुआ था। पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री विनीत जायसवाल द्वारा घटना के जल्द से जल्द अनावरण हेतु 03 पुलिस टीमों का गठन कर प्र०नि० को० नगर को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए थे तथा प्रभारी एस०ओ०जी०/सर्विलांस / साइबर को भी घटना के अनावरण हेतु लगाया गया था। आज दिनांक 31.05.2024 को थाना को० नगर व एस०ओ०जी०/ सर्विलांस / साइबर की संयुक्त टीम द्वारा विवेचना के दौरान प्राप्त साक्ष्य संकलन व इलेक्ट्रानिक/मैनुअल साक्ष्यों के आधार पर घटना कारित करने के 02 आरोपी अभियुक्तों-01. रामनेवटिया पुत्र मदन गोपाल, 02. शिवा पुत्र रामपदारथ को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगण के विरूद्ध थाना को० नगर पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।




