
रिपोर्ट :- शिवा वर्मा (सम्पादक)
बाराबंकी। शिवसेना उद्धव बाला साहब ठाकरे के नेताओं ने इंडिया गठबंधन के कांग्रेस प्रत्याशी तनुज पुनिया के समर्थन में राम नगर विधानसभा के रानी बाजार,सुरवारी, अमलोरा समेत एक दर्जन ग्राम पंचायतो में संपर्क कर हाथ का पंजा के खाने वाले बटन को दबाकर विजयश्री दिलाकर लोकसभा पहुंचाने की अपील

शिवसेना यूबीटी जिला प्रमुख मनोज विद्रोही ने सुरवारी में ग्रामीणों के बीच अपने संबोधन में कहाकि देश के पंत प्रधान सिर्फ बड़े बड़े स्वप्न दिखाकर देशवासियों की भावनाओ के साथ खेल रहे है लोगो की बुनियादी समस्याओं, बेरोजगारी, पलायन,भ्रष्टाचार,महंगाई की ओर कोई ध्यान नही दिया जा रहा है उनके वक्तव्यो से अहंकार की बू आ रही है देश झूंठे विकास और गारंटी में फंसने वाला नही है अब पोल खुल चुकी है इण्डिया गठबंधन भारी ताकत से जीत की ओर अग्रसर है

जनसंपर्क के दौरान पार्टी के जिला उप प्रमुख दीपू वाल्मिकी उर्फ पंडित जी ने कहाकि देश में इण्डिया गठबंधन के प्रत्याशियों की लहर है झूँठे लोगो को देश की जनता नकार रही है आज पूरे जिले में गठबंधन प्रत्याशी तनुज पुनिया की चर्चा है और भारी मतों से जीत होगी आज राष्ट्र के पुनर्निर्माण की बेला में हमे अपना सहयोग देकर इंडिया गठबंधन को जिताना होगा
इस अवसर पर जिला मीडिया प्रभारी कौशल कुमार शुक्ला, सुरेंद्र कुमार, राम चन्द्र,मनोज कुमार,रामतेज चौहान, नीरज चौहान,राम सजीवन गौतम,देशराज वर्मा, शाहबान अली,सलीम,राजवंश वर्मा,रमापति, सुनीता शर्मा,सोनी,सुनील कुमार , अमरा देवी,नंदू यादव,सोनू रावत,मोहैयादिन, मो इस्लाम,राम दयाल, सुनील गौतम,अनिल कुमार ,रामखेलावन, सरवन गौतम आदि ने उपस्थित होकर तनुज पुनिया को जिताने का संकल्प लिया




