Advertisement
पर्यटन मंत्रालयभारत

पर्यटन मंत्रालय ने दुबई में आयोजित अरेबियन ट्रैवल मार्ट 2024 में भाग लिया

मंत्रालय ने पूरे वर्ष के दौरान भारत को एक समग्र गंतव्य के रूप में बढ़ावा देने हेतु ‘कूल समर्स ऑफ इंडिया’ अभियान की शुरुआत की

रिपोर्ट:-शमीम 

भारत सरकार का पर्यटन मंत्रालय 6 मई से लेकर 9 मई, 2024 के दौरान दुबई में आयोजित होने वाले अरेबियन ट्रैवल मार्ट 2024 में भाग ले रहा है। यह आयोजन मध्य पूर्व के पर्यटन बाजार में भारत की उपस्थिति को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

अतुल्य भारत मंडप का उद्घाटन आज दुबई में भारत के महावाणिज्य दूत श्री सतीश कुमार सिवन ने किया। संयुक्त अरब अमीरात के संपूर्ण बाजार पर कब्जा करने के लक्ष्य के साथ, इस मंडप ने शानदार ढंग से अपना कदम रखा है। टूर ऑपरेटरों, लक्जरी होटल, वेलनेस रिसॉर्ट्स और भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम के एक प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करते हुए, भारत खुद को 365-दिवसीय गंतव्य के रूप में प्रदर्शित करने के लिए तैयार है।

कम-ज्ञात लेकिन आकर्षक स्थलों पर प्रकाश डालते हुए, पर्यटन मंत्रालय ने अरेबियन ट्रैवल मार्ट में ‘कूल समर्स ऑफ इंडिया’ अभियान की शुरुआत की है। यह डिजिटल अभियान गर्मी के मौसम में यात्रा की दृष्टि से भारत के बेहद गर्म होने की धारणा को चुनौती देता है और इसमें हिमालय सहित विभिन्न पहाड़ी रिसॉर्ट्स से संबंधित पेशकश पर जोर दिया गया है। इस अभियान का लक्ष्य पूरे वर्ष भारत को एक समग्र गंतव्य के रूप में बढ़ावा देना है।

विज्ञापन

विज्ञापन 2

अरेबियन ट्रैवल मार्ट 2024 में भारत की भागीदारी से पर्यटन उद्योग और बड़े पैमाने पर अर्थव्यवस्था के लिए अपार संभावनाएं हैं। यह आयोजन पर्यटन से जुड़ी भारतीय कंपनियों को अपनी पेशकश प्रदर्शित करने, उद्योग के भीतर गठबंधन बनाने और मेना क्षेत्र के आगंतुकों को आकर्षित करने के लिए एक मंच प्रदान करता है। बदले में, इससे पर्यटन क्षेत्र में राजस्व एवं रोजगार सृजन को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

विज्ञापन 3

विज्ञापन 4

विज्ञापन 5
advertisement

UP BREAKING NEWS

UP BREAKING NEWS is a National news portal based in Barabanki, India, with a special focus on Uttar Pradesh. We reach netizens throughout the globe – anywhere, anytime on your laptop, tablet and mobile – in just one touch. It brings a beautiful blend of text, audio and video on Politics, National, International, Bureaucracy, Sports, Business, Health, Education, Food, Travel, Lifestyle, Entertainment, Wheels, and Gadgets. Founded in 2017, by a young journalist Shiva Verma. It particularly feeds the needs of the youth, courageous and confident India. Our motto is: Fast, Fair and Fearless.

Related Articles

Back to top button