
न्यू आदर्श श्रमजीवी पत्रकार एकता संगठन की बैठक का किया गया आयोजन।
रिपोर्ट : सर्वेश कुमार।
जनपद सीतापुर तहसील महमूदाबाद थाना महमूदाबाद के अंतर्गत सरयू प्रसाद इंटर कॉलेज सरैया राजा साहब में बैठक हुई संपन्न ।
आपको हम बताते चलें कि जिला अध्यक्ष त्रिभुवन वर्मा जी की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के दौरान माननीय जिला अध्यक्ष जी ने पत्रकारों को बहुत ही अच्छे विचारों का भाव प्रकट करते हुए अपने विचार प्रस्तुत किए। विचारो के माध्यम से बताया कि
समस्त पत्रकार बंधुओं का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि जिस प्रकार भारत देश का एक सच्चा और ईमानदार सैनिक अपनी जान को जोखिम में डालकर भी इस देश की सेवा करता है ठीक उसी प्रकार हमारे पत्रकार बंधु भी हर घटना स्थल पर पहुंच कर निस्वार्थ भाव से देश की सेवा करने का कार्य करते हैं।
उन्होंने अपने शब्दों में कहा कि पत्रकार को देश का चौथा स्तंभ माना जाता है इसलिए पत्रकारों को अपनी मर्यादा को स्वयं बनाए रखें।
बैठक में सम्मिलित होने वाले समस्त सम्मानित पत्रकार बंधु निम्नवत है
जिला मंत्री जितेंद्र प्रसाद
जिला महामंत्री सुरेश यादव जी
तहसील अध्यक्ष पंकज कुमार
तहसील उपाध्यक्ष सर्वेश कुमार
तहसील मंत्री सौरभ मौर्य, सुधीर कुमार मिश्रा
मीडिया प्रभारी रंजीत कुमार वर्मा
समस्त पत्रकार बंधुओं के सहयोग से इस बैठक का गठन हुआ
जिसमें सभी पत्रकार बंधु माननीय जिला अध्यक्ष जी के विचारों से बहुत प्रभावित हुए।




