Advertisement
अब तकअभी तकसीतापुर

जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज की अध्यक्षता में आबकारी विभाग की एक महत्वपूर्ण बैठक का किया गया आयोजन

स्टेट हेड शमीम की रिपोर्ट

सीतापुर।शासन के निर्देशानुसार कलेक्ट्रेट सभागार,सीतापुर में जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज की अध्यक्षता
में पुलिस अधीक्षक आर.पी. सिंह, संयुक्त आबकारी आयुक्त लखनऊ जोन एवं उप आबकारी आयुक्त लखनऊ प्रभार, लखनऊ की उपस्थिति में आबकारी विभाग की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के दौरान जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक संयुक्त आबकारी आयुक्त, लखनऊ जोन व उप आबकारी आयुक्त, लखनऊ प्रभार, लखनऊ ने आबकारी विभाग द्वारा की गयी प्रवर्तन कार्यवाहियों की समीक्षा करते हुये निर्देश दिये कि जनपद सीतापुर में पुलिस, राजस्व एवं आबकारी विभाग के समन्वय से गठित संयुक्त टीमों के सहयोग से अवैध शराब एवं नारकोटिक्स के कुख्यात अडडों पर निरन्तर छापेमारी कर अवैध कारोबार को पूर्ण रूप से नष्ट किया जाये तथा पकड़े गए आरोपियों पर आई०पी०सी० सहित अन्य अधिनियमों की कठोरतम धाराओं में कार्यवाही सुनिश्चित करायी जाये। जनपद में प्रवर्तन कार्यवाही करते हुये मदिरा की थोक व फुटकर दुकानों के सघन निरीक्षण सहित स्प्रिट के अवैध क्रय-विक्रय के विरूद्ध कड़ी कायर्वाही कर पूर्णतः अंकुश लगाते जाने सहित उपस्थित आबकारी निरीक्षकों व बीट आबकारी सिपाहियों को
मुखबिर तन्त्र को और मजबूत कर अपने अपने आवंटित क्षेत्र व बीटो में सतर्कता पूवर्क अवैध मदिरा के निर्माण व विक्रय के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित
किये जाने तथा गांजर क्षेत्रो में भी निरन्तर मुखबिर तन्त्र को मजबूत कर अवैध मद्यनिष्कर्षण के विरुद्ध लगातार छापे मारी कर निरोधात्मक कार्यवाही हेतु कड़े निर्देश दिये। जनपद सीतापुर में पुलिस, राजस्व व आबकारी विभाग की संयुक्त टीमों द्वारा संदिग्ध आबकारी दुकानों का निरीक्षण कर रैण्डम चेकिंग निरीक्षण तथा सैम्पलिंग कर कड़ी कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देश भी दिये गये।
अनुज्ञापित दुकानों के आस-पास अथवा किसी अन्य दूसरे स्थल से शराब के किसी भी प्रकार के क्रय-विक्रय पर रोक लगाये जाने व इसके साथ-साथ किसी भी दशा में मदिरा की अनुज्ञापित दुकानों के अतिरिक्त अवैध अड्डो से क्रय करके मदिरा का सेवन उपभोक्ताओं द्वारा न किया जाये, इस आशय हेतु स्थानीय समाचार पत्रों में व्यापक प्रचार-प्रसार कराये जाने के निर्देश भी दिये। गैर जनपद से लगने वाली सीमाओं पर विशेष सतर्कता बरतते हुये सुनिश्चित किया जाये कि किसी भी रूप में अवैध मदिरा का परिवहन व कारोबार न हो सके। जनपद सीतापुर में राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित संदिग्ध ढाबो व संदिग्ध अड्डो स्थलों, ईट भट्ठों व राजमार्ग से गुजरने वाले स्प्रिट के संदिग्ध टैंकरों सहित संदिग्ध व्यक्तियों व मदिरा के अवैध करोबार में संलिप्त पूर्व में पकड़े गये कारोबारियो तस्करो पर
निगरानी रखकर अवैध मदिरा के कारोबार पर कड़ी कार्यवाही सुनिश्चित की जाये।दबिश व मुखबिरी इत्यादि कार्यो में पुलिस विभाग द्वारा हर समय सहयोग प्रदान किये जाने व रेगुलर एफेण्डर्स पर लगातार कार्यवाही किये जाने की आवश्यकता के साथ-साथ दबिश की टाइमिंग एवं मुखबिरी तन्त्र से जुड़े अत्यन्त महत्वपूर्ण एवं आवश्यक सुझाव भी अधिकारियों द्वारा दिये गये। बैठक के अन्त मे जिला आबकारी अधिकारी, सीतापुर द्वारा जिला अधिकारी, पुलिस अधीक्षक, संयुक्त आबकारी आयुक्त, लखनऊ जोन एवं उप आबकारी आयुक्त, लखनऊ प्रभार, लखनऊ द्वारा दिये गये निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित कराये जाने का आश्वासन देकर धन्यवाद ज्ञापित कर बैठक का समापन किया गया।

advertisement

UP BREAKING NEWS

UP BREAKING NEWS is a National news portal based in Barabanki, India, with a special focus on Uttar Pradesh. We reach netizens throughout the globe – anywhere, anytime on your laptop, tablet and mobile – in just one touch. It brings a beautiful blend of text, audio and video on Politics, National, International, Bureaucracy, Sports, Business, Health, Education, Food, Travel, Lifestyle, Entertainment, Wheels, and Gadgets. Founded in 2017, by a young journalist Shiva Verma. It particularly feeds the needs of the youth, courageous and confident India. Our motto is: Fast, Fair and Fearless.

Related Articles

Back to top button