Advertisement
झारखंड
Trending

साहिबगंज में सघन वाहन जांच अभियान, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन सतर्क।

साहिबगंज में सघन वाहन जांच अभियान, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन सतर्क।

रिपोर्टर :- उज्जवल कुमार साहा 

साहिबगंज। जिले में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावी करने के उद्देश्य से उपायुक्त दीपक कुमार दुबे के निर्देश पर शहर के व्यस्त स्टेशन चौक पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत मोटरसाइकिल, टोटो एवं चार पहिया वाहनों की गहन जांच की गई।

जांच अभियान के दौरान वाहनों के कागजात, ड्राइविंग लाइसेंस, हेलमेट, सीट बेल्ट एवं अन्य सुरक्षा मानकों की बारीकी से जांच की गई। साथ ही संदिग्ध गतिविधियों पर भी विशेष नजर रखी गई, ताकि किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि या अपराध को रोका जा सके।

इस विशेष अभियान में जिला परिवहन पदाधिकारी, मोटर वाहन निरीक्षक (एमवीआई), मुख्यालय डीएसपी, मेजर, नगर थाना प्रभारी सहित कई पुलिस पदाधिकारी एवं जवान सक्रिय रूप से मौजूद रहे। अधिकारियों ने मौके पर ही नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों को चेतावनी दी तथा आवश्यक कार्रवाई भी की गई।

विज्ञापन

प्रशासन की ओर से बताया गया कि इस प्रकार के जांच अभियान का मुख्य उद्देश्य सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देना, यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरूक करना और शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखना है। साथ ही, आम नागरिकों से अपील की गई कि वे वाहन चलाते समय सभी नियमों का पालन करें और अपने आवश्यक दस्तावेज हमेशा साथ रखें।

विज्ञापन 2

स्थानीय लोगों ने इस अभियान की सराहना करते हुए कहा कि इससे शहर में सुरक्षा का माहौल मजबूत होगा और अपराध पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि आगे भी इस तरह के सघन जांच अभियान निरंतर जारी रहेंगे, ताकि आम जनता को सुरक्षित वातावरण प्रदान किया जा सके।

विज्ञापन 3

विज्ञापन 4

विज्ञापन 5
advertisement

UP BREAKING NEWS

UP BREAKING NEWS is a National news portal based in Barabanki, India, with a special focus on Uttar Pradesh. We reach netizens throughout the globe – anywhere, anytime on your laptop, tablet and mobile – in just one touch. It brings a beautiful blend of text, audio and video on Politics, National, International, Bureaucracy, Sports, Business, Health, Education, Food, Travel, Lifestyle, Entertainment, Wheels, and Gadgets. Founded in 2017, by a young journalist Shiva Verma. It particularly feeds the needs of the youth, courageous and confident India. Our motto is: Fast, Fair and Fearless.

Related Articles

Back to top button