
रिपोर्ट- अनुज कुमार वर्मा
बाराबंकी /केंद्र सरकार द्वारा किसान विरोधी बिल के खिलाफ भारत बंद आंदोलन में शिवसेना नेताओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया और जमकर केंद्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ आक्रोश व्यक्त करते हुए नारेबाज़ी की
शिवसेना जिला प्रमुख मनोज विद्रोही ने कहा कि अन्नदाता किसान की उपज की कीमत संसद और विधानसभा मे तय की जाती है और अडानी अम्बानी अपने उत्पाद की कीमत खुद तय करते हैं उद्योग पतियों के माल में किसान से पंद्रह रुपये में खरीद कर उसे माल में छियालीस रुपये में बेचा जाता है कृषि बिल छलावा है दो हज़ार रुपए देकर सरकार किसानों को ठग रही है किसानों के सम्मान के साथ खिलवाड़ नही होने दिया आएगा शिवसेना किसान आंदोलन का समर्थन करते हुए कृषि बिल का विरोध करती है
इस मौके पर किसान यूनियन (आज़ाद) जिलाध्यक्ष लाल जी यादव,प्रदेश अध्यक्ष भारतीय किसान यूनियन (आज़ाद) सुनील यादव ,शिवसेना जिला उप प्रमुख सूरज जायसवाल, जिला वरिष्ठ उप प्रमुख कमलेश सिंह चौहान,विद्यार्थी सेना जिला प्रमुख पं दिव्य प्रकाश पाठक, शोभित जायसवाल,राम राज त्रिवेदी,शुभम सोनी,धनीराम आदि शिवसैनिक उपस्थित रहे




