
रिपोर्ट :- शिवा वर्मा (सम्पादक)
हरदोई। दिनांक 10.07.2024 को वादी द्वारा थाना बिलग्राम पर तहरीर दी कि अभियुक्त सोनेंद्र पुत्र संतोष निवासी ग्राम हैबतनगर थाना बिलग्राम जनपद हरदोई ने वादी की 15 वर्षीय पुत्री को बहला- फुसलाकर ले गया। इस संबंध में थाना बिलग्राम पर मुकदमा संख्या -350/24 धारा 137 (2)/87 बीएनएस बनाम सोनेंद्र पंजीकृत किया गया।
दिनांक 13.07.2024 को थाना बिलग्राम पुलिस द्वारा मुकदमा संख्या -350/24 धारा 137(2)/87 बीएनएस से संबंधित किशोरी को सकुशल बरामद कर परिजनों को सुपुर्द किया व विवेचनात्मक कार्यवाही के दौरान अभियोग में धारा 64 बीएनएस व 3/4 पॉक्सो एक्ट की बढोत्तरी की गयी व आज दिनांक 15.07.2024 को अभियुक्त सोनेंद्र पुत्र संतोष निवासी ग्राम हैबतनगर थाना बिलग्राम जनपद हरदोई को गिरफ्तार किया गया। व विधिक कार्यवाही प्रचलित है।
विज्ञापन




