बाराबंकी
सपा के दरियाबाद प्रभारी रिंकू विश्वकर्मा ने किया जनसम्पर्क
सपा के प्रत्याशी अरविंद सिंह गोप को जिताने की कर रहे लगातार अपील

बाराबंकी! मंगलवार को समाजवादी पार्टी युवजन सभा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य रिंकू विश्वकर्मा (प्रभारी दरियाबाद)ने 270 विधानसभा दरियाबाद के कई गाँवों में लोगों से डोर टू डोर जनसम्पर्क कर सपा के प्रत्याशी अरविन्द सिंह गोप को जिताने की अपील करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर किसानों को 5 बोरी यूरिया व 2 बोरी डीएपी मुफ्त में दी जाएगी और मुफ्त सिंचाई,मुफ्त दवाई,छात्र-छात्राओं को लैपटॉप ,300 यूनिट फ्री बिजली दी जाएगी इस मौके पर श्री विश्वकर्मा के साथ मोहम्मद मेहताब, वसीम राईन, शैलेन्द्र सिंह, आशीष मौर्या जिला सचिव सपा,धर्मेश रावत,रोहित वर्मा ,धरम सिंह मौजूद रहे l




