बाराबंकी
जनपद की सबसे बड़ी दुर्गा पूजा का रानी गंज में होगा इस वर्ष भी रंगारंग आगाज

रामनगर बाराबंकी।हर वर्षो की तरह वृजपाल सिंह ज्ञानू भैया द्वारा इस बार भी नवरात्रि में दुर्गा पूजन का कार्यक्रम आयोजित होगा रानीगंज की दुर्गा प्रतिमा पूरे बाराबंकी जिले में मशहूर है जहां दुर्गा पूजन के अवसर पे नवरात्रि में हर घर के रिश्तेदार आते है और नवरात्रि का आनंद लेते है पूरे नवरात्रि यहां 1 त्योहार की तरह मनाया जाता है और खास बात यह है कि गंगा जमुनी तहजीब की इस से बड़ी मिशाल और कही नही मिलेगी क्योंकि माँ दुर्गा की मूर्ति और तहजिया दोनों 1 ही जगह विसर्जित होती है जो अपने आप मे 1 अनूठी मिसाल है पूरे नवरात्रि में यह कार्यक्रम वृजपाल सिंह ज्ञानू भैया की निगरानी में कई वर्षों से शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन होता है




