Advertisement
अब तकअभी तकसिद्धार्थनगर

पथरा बाजार थाने पर आयोजित हुआ नारी सुरक्षा. सम्मान जागरूकता कार्यक्रम

नारी सुरक्षा तथा सम्मान की रक्षा के लिए तत्पर है पथरा पुलिस- महेंद्र चौहान

सिद्धार्थनगर-विजय पाल चतुर्वेदी

मिशन शक्ति,नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलम्बन व सशक्तिकरण हम सबकी जागरूकता के बदौलत ही संभव है। प्राचीन काल से मनाया जाने वाला नवरात्र पर्व मे नारियों का सम्मान निहित है।
उक्त बातें पथरा बाजार थाना परिसर में शुक्रवार को आयोजित मिशन शक्ति कार्यक्रम के दौरान उपस्थित महिलाओं को संबोधित करते हुए समाजसेविका और ग्राम प्रधान गौरी पाठक रुक्मिणी देवी ने कही है। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण की दिशा में प्रदेश सरकार द्वारा शारदीय नवरात्रि के अंतर्गत पुलिस कार्यालयों को आयोजित किए जाने के लिए दिए गए निर्देशों तहत ही हमारी स्थानीय थाने पर थानाध्यक्ष महेन्द्र चौहान ने बृहद रूप से आयोजित किया है जिससे आप सभी को सरकार द्वारा महिला सुरक्षा के लिए चलाये जा रहे योजनाओं की जानकारी मिल सके और योजनाओं के उद्देश्यों की पूर्ति हो सके। थानाध्यक्ष पथरा बाजार महेन्द्र चौहान ने कहा कि सरकार द्वारा नारी सुरक्षा,नारी सम्मान, महिला सशक्तिकरण, की दिशा में चलाए जा रहे योजनाओं का अक्षरशः पालन करेंगे और इसके लिए मुकामी पुलिस और मैं चौबीस घंटे पूरी तत्परता से लगा हूं और भविष्य में भी तत्पर रहूंगा। आरक्षी रितु पटेल ने कहा कि सर्वप्रथम उन पढ़ने वाली बच्चियां, या अन्य बच्चियां, जो स्कूल जाते समय सर झुका कर चलती है, वे सर उठा कर चले बिना किसी से डरे अपनी बात रखे, रास्ता चलते हुए छात्राओं या बच्चियों अथवा महिलाओं पर कोई टिप्पड़ी करता है तो उसका मुंह तोड़ जबाब दें।आरक्षी रोशनी यादव ने कहा कि 1090,112, न0 अपने पास रखे जब भी कही खतरा महसूस होता है तो तुरंत काल करें पुलिस तुरंत मौके पर पहुचेगी आत्म रक्षा के लिये जुडो कराटे भी बच्चियों को सिखाया जाना जरूरी है।शीला गौड़ ने कहा कि बच्चियां किसी के बहकावे में ना आये,हमे अपने घर आने वाले रिस्तेदारो पर भी नजर रखनी होगी क्यो कि हराशमेन्ट षोषण अधिकतर हितैषी से घटना होती है, बच्चियां अपने पास कलम, हेयर पिन साथ रखे, इससे भी आत्मरक्षा किया जा सकता है।संचालन आरक्षी शनि यादव ने किया।
इस दौरान उपनिरीक्षक अशोक पाल,राम अचल रामपाल यादव,श्याम सुन्दर प्रजापति, आरक्षी धर्मेन्द्र कुमार सिंह,महेन्द्र मौर्य,वीरेन्द्र कुमार आदि सहित भारी संख्या में क्षेत्र की महिलाएं मौजूद रही।

advertisement

UP BREAKING NEWS

UP BREAKING NEWS is a National news portal based in Barabanki, India, with a special focus on Uttar Pradesh. We reach netizens throughout the globe – anywhere, anytime on your laptop, tablet and mobile – in just one touch. It brings a beautiful blend of text, audio and video on Politics, National, International, Bureaucracy, Sports, Business, Health, Education, Food, Travel, Lifestyle, Entertainment, Wheels, and Gadgets. Founded in 2017, by a young journalist Shiva Verma. It particularly feeds the needs of the youth, courageous and confident India. Our motto is: Fast, Fair and Fearless.

Related Articles

Back to top button