Advertisement
कार्मिक लोक शिकायत एवं पेंशन मंत्रालयभारत

असम के राज्यपाल श्री गुलाब चंद कटारिया और केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह कल गुवाहाटी में “ई-गवर्नेंस” पर दो दिवसीय क्षेत्रीय सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे।

डिजिटल परिवर्तन के माध्यम से लोगों को सशक्त बनाकर प्रधानमंत्री के सुशासन के दृष्टिकोण को लागू करने के उद्देश्य से डीएआरपीजी द्वारा दो दिवसीय सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है।

रिपोर्ट:-शमीम 

असम के राज्यपाल श्री गुलाब चंद कटारिया कल गुवाहाटी में “ई-गवर्नेंस” विषय पर क्षेत्रीय सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे। केंद्रीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) विज्ञान और प्रौद्योगिकी, राज्य मंत्री पीएमओ, कार्मिक, लोक शिकायत, पेंशन, परमाणु ऊर्जा और अंतरिक्ष, डॉ. जितेंद्र सिंह भी उद्घाटन सत्र को संबोधित करेंगे।

प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग (डीएआरपीजी),असम सरकार के सहयोग से आठ पूर्वोत्तर राज्यों और पूर्वी क्षेत्र के चार राज्यों को शामिल करते हुए 9-10 जनवरी, 2024 को दो दिवसीय सम्मेलन का आयोजन कर रहा है। 2014-2024 के दौरान डीएआरपीजी द्वारा यह 26वां क्षेत्रीय सम्मेलन का आयोजन है।

ई-गवर्नेंस पर ध्यान केंद्रित रखते हुए यह 2 दिवसीय क्षेत्रीय सम्मेलन राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस पुरस्कार योजना, 2023 के तहत भारत भर में सभी पुरस्कार-विजेताओं के नामांकन प्रदर्शित करेगा। मुख्य सचिव, असम सरकार, श्री पबन कुमार बोर ठाकुर, और डीएआरपीजी के सचिव श्री वी. श्रीनिवास, उद्घाटन सत्र को भी संबोधित करेंगे। सत्र के दौरान, 25 क्षेत्रीय सम्मेलनों की यात्रा पर एक पुस्तिका और ई-गवर्नेंस पहल पर ई-जर्नल एमजीएमजी (जुलाई-दिसंबर, 2023 संस्करण) जारी किया जाएगा। ई-गवर्नेंस पुरस्कार प्राप्त पहल 2023 पर एक फिल्म भी  प्रदर्शित की जाएगी।

गुवाहाटी के इस क्षेत्रीय सम्मेलन में विभिन्न विषयों पर 7 सत्र होंगे। क्षेत्रीय सम्मेलन के “एकीकृत सेवा वितरण पोर्टल” पर पहले सत्र की अध्यक्षता भारत सरकार के डीएआरपीजी के संयुक्त सचिव श्री पुनीत यादव करेंगे। आईआईपीए महानिदेशक, श्री सुरेंद्र नाथ त्रिपाठी उत्तर पूर्व क्षेत्र में आईआईपीए की गतिविधियों पर मुख्य वक्तव्य देंगे।

डीएआरपीजी के संयुक्त सचिव श्री एनबीएस राजपूत, “ई-गवर्नेंस पुरस्कृत पहल 2022” विषय पर द्वितीय सत्र की अध्यक्षता करेंगे।

विज्ञापन

सत्र III में असम सरकार की सर्वोत्तम प्रथाओं पर विचार-विमर्श किया जाएगा। सत्र की अध्यक्षता आयुक्त एवं सचिव, एआर एवं प्रशिक्षण, असम सरकार, श्री शांतनु पी. गोटमारे द्वारा की जाएगी।

विज्ञापन 2

दूसरे दिन, सत्र-IV में ई-गवर्नेंस पुरस्कार प्राप्त पहल 2022 – ई-गवर्नेंस में जिला स्तरीय पहल पर विचार-विमर्श किया जाएगा। सत्र की अध्यक्षता भारत सरकार के डीएआरपीजी के संयुक्त सचिव श्री एनबीएस राजपूत करेंगे।

विज्ञापन 3

कार्यक्रम के दौरान, पुरस्कार विजेता पहल और सर्वोत्तम प्रथाओं के प्रतिनिधि अपनी पहल की संक्षिप्त तस्वीर और चुनिंदा सरकारी योजनाओं के तहत लाए गए रूपांतरणकारी बदलावों का संक्षिप्त विवरण प्रस्तुत करेंगे।

विज्ञापन 4

सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य सार्वजनिक प्रशासन में नवाचारों के  अनुभव साझा करने, जीवन की गुणवत्ता में सुधार के लिए भविष्य के सार्वजनिक समाधान में बदलाव, सुशासन, ई-गवर्नेंस, डिजिटल गवर्नेंस आदि के लिए राष्ट्रीय और राज्य स्तर के सार्वजनिक प्रशासन संगठनों को एक मंच पर लाना है। सम्मेलन एक दो दिवसीय कार्यक्रम है जिसमें राज्यों के प्रतिनिधियों/डीएम/डीसी को व्यापक प्रसार और संभावित अनुकरण के लिए पीएम द्वारा पुरस्कृत पहल/ई-गवर्नेंस पुरस्कार प्राप्त पहल/राज्यों की चुनिंदा सुशासन प्रथाओं पर प्रस्तुति देने के लिए आमंत्रित किया जाता है।

विज्ञापन 5
advertisement

UP BREAKING NEWS

UP BREAKING NEWS is a National news portal based in Barabanki, India, with a special focus on Uttar Pradesh. We reach netizens throughout the globe – anywhere, anytime on your laptop, tablet and mobile – in just one touch. It brings a beautiful blend of text, audio and video on Politics, National, International, Bureaucracy, Sports, Business, Health, Education, Food, Travel, Lifestyle, Entertainment, Wheels, and Gadgets. Founded in 2017, by a young journalist Shiva Verma. It particularly feeds the needs of the youth, courageous and confident India. Our motto is: Fast, Fair and Fearless.

Related Articles

Back to top button