Advertisement
आयुषभारत

मोरारजी देसाई राष्ट्रीय योग संस्थान में सूर्य नमस्कार प्रदर्शन ने सैकड़ों योग उत्साही लोगों को आकर्षित किया

रिपोर्ट:-शमीम 

आयुष मंत्रालय के मोरारजी देसाई राष्ट्रीय योग संस्थान (एमडीएनआईवाई) ने आज एमडीएनआईवाई में सामूहिक सूर्य नमस्कार प्रदर्शन का आयोजन किया, जिसमें जीवन के विभिन्न क्षेत्रों से सैकड़ों योग प्रेमियों ने भाग लिया।

इस अवसर पर आयुष मंत्रालय के उप महानिदेशक श्री सत्यजीत पॉल और एमडीएनआईवाई की निदेशक श्रीमती विजयलक्ष्मी भारद्वाज भी उपस्थित थीं। इस कार्यक्रम में वरिष्ठ अधिकारियों, कर्मचारियों, एमडीएनआईवाई के छात्रों और योग प्रेमियों ने भी भाग लिया।

 

सूर्य नमस्कार एक आध्यात्मिक अभ्यास, आसन, प्राणायाम और ध्यान पद्धति है। सूर्य नमस्कार के प्रत्येक चरण का अपना मंत्र होता है और इसका शरीर की महत्वपूर्ण ऊर्जा (प्राण) पर सीधा प्रभाव पड़ता है। सूर्य नमस्कार के नियमित अभ्यास से मानसिक और शारीरिक संतुलन को बढ़ाने में मदद मिलती है। यह क्रम एकाग्रता और मन की स्थिरता पैदा करने के अलावा मांसपेशियों और अंगों को मजबूत करता है।

विज्ञापन

यह सूर्य नमस्कार सामूहिक प्रदर्शन आयुष मंत्रालय द्वारा 1 से 14 जनवरी, 2023 तक (मकर संक्रांति के दिन सूर्य के उत्तरी गोलार्ध में प्रवेश के मौके पर) भारत भर के विभिन्न सूर्य मंदिरों में आयोजित किए जा रहे कार्यक्रमों की एक श्रृंखला का हिस्सा है।

विज्ञापन 2

एक साथ 108 स्थानों पर सफल आयोजन के बाद और गुजरात में सूर्य नमस्कार के लिए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड हासिल करने के बाद; मोरारजी देसाई राष्ट्रीय योग संस्थान ने निरंतरता बनाए रखने के लिए इस श्रृंखला में दूसरे कार्यक्रम का आयोजन किया।

विज्ञापन 3

सूर्य नमस्कार शरीर और मन के समन्वय के साथ 12 चरणों में किए जाने वाले 8 आसनों का एक समूह है। सूर्य नमस्कार को सुबह-सवेरे (सूर्योदय) किया जाता है।

विज्ञापन 4

मोरारजी देसाई राष्ट्रीय योग संस्थान के वातावरण में 500 से अधिक योग साधकों ने सूर्य नमस्कार किया। इस कार्यक्रम को दूरदर्शन द्वारा कवर किया गया और आयुष मंत्रालय एवं मोरारजी देसाई राष्ट्रीय योग संस्थान के विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफार्मों के माध्यम से भी स्ट्रीम किया गया।

विज्ञापन 5
advertisement

UP BREAKING NEWS

UP BREAKING NEWS is a National news portal based in Barabanki, India, with a special focus on Uttar Pradesh. We reach netizens throughout the globe – anywhere, anytime on your laptop, tablet and mobile – in just one touch. It brings a beautiful blend of text, audio and video on Politics, National, International, Bureaucracy, Sports, Business, Health, Education, Food, Travel, Lifestyle, Entertainment, Wheels, and Gadgets. Founded in 2017, by a young journalist Shiva Verma. It particularly feeds the needs of the youth, courageous and confident India. Our motto is: Fast, Fair and Fearless.

Related Articles

Back to top button