Advertisement
बाराबंकी
Trending

मोदी की गारंटी गाड़ी’’द्वारा वंचित/छूटे लोगों को लाभपरक योजनाओं से किया जा रहा है। (संतृप्त: मा. उप मुख्यमंत्री)

भारत को 2047 तक आत्मनिर्भर और विकसित राष्ट्र बनाने के लिए जनपदवासी कृत संकल्पित है। (केशव प्रसाद मौर्य)

 

रिपोर्ट :-शिवा वर्मा (सम्पादक)

मा. उप मुख्यमंत्री ने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को दिया प्रमाण पत्र व प्रतीकात्मक चाभी।

बाराबंकी, 21 दिसम्बर। मा0 उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्या आज जनपद की विकासखंड सिद्धौर की ग्राम पंचायत बम्भौरा लोधी में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।

विज्ञापन

मा0 उप मुख्यमंत्री ने जनप्रतिनिधियों के साथ विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में लगाए गए विभिन्न विभागों-स्वास्थ्य, शिक्षा, महिला व बाल विकास, महिला कल्याण, श्रम विभाग, राजस्व विभाग, कृषि विभाग, समाज कल्याण, स्वयं सहायता समूह आदि के स्टॉलों का अवलोकन करते हुए जानकारी ली।

विज्ञापन 2

विज्ञापन 3

इस दौरान बेसिक स्कूल की छात्राओं द्वारा शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रमों का प्रदर्शन किया गया। सभी ने बच्चों की प्रतिभा की तारीफ की। आयोजित कार्यक्रम में सरकार द्वारा चलायी जा रही विभिन्न लोक कल्याणकारी योजनाओं से वंचित लोगों को जनकल्याणकारी योजनाओं में पंजीयन कराकर लाभान्वित किया गया।

विज्ञापन 4


मा0 उप मुख्यमंत्री ने ‘‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’’ कार्यक्रम के सम्बोधन में जनपदवासियों को बताया कि भारत को 2047 तक आत्मनिर्भर और विकसित राष्ट्र बनाने के सपने को साकार करने के क्रम में मा0 प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा योजनाओं की संतृप्तिकरण के लिए विश्व की सबसे बड़ी आउटरीच गतिविधियों के माध्यम से जागरूकता बढ़ाने के लिए ‘‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’’ शुरू किया गया है। जिसका उद्देश्य सरकारी योजनाओं व सेवाओं तक उन लोगों तक पहुॅचाना है जो अब तक वंचित या छूट गये थे।

विज्ञापन 5

कार्यक्रम में ‘‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’’ को साकार बनाते हुए मा0 उप मुख्यमंत्री जी ने पीएम उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत गोल्डेन कार्ड, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), पीएम किसान सम्मान निधि, पीएम स्वनीधि योजना सहित अनेक योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र/प्रतिकात्मक चाभी आदि का वितरण किया। सभी ने एलईडी गाड़ी पर पुष्प वर्षा करते हुए मा0 प्रधानमंत्री जी के रिकार्डडेड संदेशों व विचारों को आत्मसात करते हुए देश की प्रगति में योगदान देने की प्रतिबद्धता जताई। उन्होंने कार्यक्रम में छोटे-छोटे नवनिहालों का अन्नप्राशन तथा गर्भवती महिलाओं की गोदभराई की।


मा0 उप मुख्यमंत्री ने बताया कि 26 जनवरी 2024 तक जनपद के समस्त ग्राम पंचायतों व नगरीय निकायों में ‘‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’’ का कार्यक्रम शानदार तरीके से पूर्ण करते हुए अधिकाधिक जनपदवासियों को लाभान्तिव किया जायेगा। उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार अन्त्योदय को साकार करते हुए गॉव-गॉव, घर-घर वंचित छूटे लोगों का कार्यक्रम के माध्यम से पंजीयन कराकर उन्हें लाभ से संतृप्त कर रही है। उन्होंने कहा कि भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने के लिए मा0 प्रधानमंत्री जी का ‘हमारा संकल्प विकसित भारत’ कार्यक्रम में जनपद वासियों को अधिकाधिक सहभागिता करते हुए जनआन्दोलन बनाना है। जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से लोगों के जीवन में आये बदलाव को उन्होंने रेखांकित भी किया। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान आलू के खेत में ड्रोन कैमरे के माध्यम से दवा का छिड़काव भी किया।


मा0 उप मुख्यमंत्री ने सिद्धेश्वर महादेव जी के दर्शन करने के पश्चात एफडीआर तकनीकि से निर्मित सड़क(टी-04 भानमऊ से सलेमपुरघाट) का निरीक्षण किया।
कार्यक्रम के दौरान श्री सतीश चन्द्र शर्मा राज्यमंत्री खाद्य एवं रसद विभाग, श्रीमती राजरानी रावत जिला पंचायत अध्यक्षा, श्री साकेन्द्र प्रताप वर्मा विधायक कुर्सी, श्री दिनेश रावत विधायक हैदरगढ़, श्री अंगद सिंह विधान परिषद सदस्य, श्री अरविन्द मौर्य भाजपा जिलाध्यक्ष, श्री सत्येन्द्र कुमार जिलाधिकारी, श्री दिनेश कुमार सिंह पुलिस अधीक्षक, श्रीमती एकता सिंह मुख्य विकास अधिकारी सहित अन्य गणमान्य तथा जनपदवासी उपस्थित रहे।

advertisement

UP BREAKING NEWS

UP BREAKING NEWS is a National news portal based in Barabanki, India, with a special focus on Uttar Pradesh. We reach netizens throughout the globe – anywhere, anytime on your laptop, tablet and mobile – in just one touch. It brings a beautiful blend of text, audio and video on Politics, National, International, Bureaucracy, Sports, Business, Health, Education, Food, Travel, Lifestyle, Entertainment, Wheels, and Gadgets. Founded in 2017, by a young journalist Shiva Verma. It particularly feeds the needs of the youth, courageous and confident India. Our motto is: Fast, Fair and Fearless.

Related Articles

Back to top button